लग्जरी कार छोड़ी, ट्रैक्टर से लगाया गांव का चक्कर, नव्या नंदा का छाया देसी अंदाज, फैंस बोले- ‘अनोखी स्टारकिड’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा भले एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं, पर उनकी पॉपुलैरिटी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे गुजरात के एक गांव में ट्रक चलाती दिख रही हैं. नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) को यूं ट्रैक्टर चलाता देखकर नेटिजेंस उन पर फिदा हो रहे हैं.

स्टारकिड को वीडियो में कुर्ता-प्लाजो के साथ डुपट्टे में देखा जा सकता है. नव्या गांव की यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों से मिलीं. उन्होंने अपनी लग्जरी कार के आराम को छोड़ा और खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर आसपास की जगह की सैर करने लगीं. उन्होंने वीडियो के साथ दिए कैप्शन में लिखा है, ‘गणेशपुरा, गुजरात.’ वीडियो पर कमेंट करके फैंस प्यार जता रहे हैं. एक यूजर कहता है, ‘आप एक अनोखी स्टारकिड हैं.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘आप जिस सहजता के साथ लोगों की मदद करती हैं, वह शानदार है.’ तीसरा यूजर लिखता है, ‘आप अपने डैड की विरासत को आगे बढ़ाएंगी.’

Tags: Amitabh bachchan, Navya Naveli nanda

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें