
Success Story : कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल (SSC CGL) 2022 का हाल ही में फाइनल रिजल्ट जारी किया है. इसमें बिहार के दरभंगा जिले के माधव मिश्रा ने देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है. वह दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के डरहार गांव के रहने वाले हैं. उन्हें केंद्रीय सचिवालय सेवा दिल्ली में सहायक अनुभाग अधिकारी बनाया गया है. उन्होंने अपनी इस कामयाबी से अपने माता-पिता के साथ मिथिला का भी नाम रोशन किया है.
माधव मिश्रा ने एसएससी सीजीएल में कामयाबी का श्रेय अपने पिता दिलीप कुमार, माता कविता मिश्रा व दादा वाचस्पति मिश्रा को दिया. वहीं उन्होंने कहा कि अगर हमारे परिजनों का साथ है नहीं मिला होता तो आज शायद हमें यह कामयाबी हासिल नहीं होती.
आपके शहर से (पटना)
जीवन बीमा निगम में काम करते हैं माधव के पिता
एसएससी सीजीएल में दूसरा स्थान हासिल करने वाले माधव मिश्रा के पिता दिलीप कुमार भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत हैं. दिलीप कुमार ने बतायाय कि उनके बेटे ने एसएसी सीजीएल 2022 में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है. एसएससी सीजीएल परीक्षा 30 हजार रिक्त पदों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी.
माधव ने कैसे पाई कामयाबी ?
एसएससी सीजीएल में सफला का क्या मूल मंत्र है ? इस सवाल पर माधव मिश्रा ने बताया कि किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए लगातार मेहनत की जरूरत होती है. मैं पिछले पांच साल से पुराने प्रश्न पत्र हल करने पर विशेष ध्यान दे रहे थे. उन्होंने कहा कि नियमित रूप से पढ़ाई करते रहें तो सब कुछ आसान हो जाता है.
ये भी पढ़ें-
NABARD Grade A Recruitment 2023: नाबार्ड में कैसे बन सकते हैं ए ग्रेड ऑफिसर ? क्या होनी चाहिए एज और पढ़ाई ?
SSC CGL exam: एसएससी सीजीएल का एग्जाम कितनी बार दे सकते हैं?
.
Tags: Bihar News in hindi, SSC Recruitment, Success Story
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 22:22 IST








