पाकिस्तान तालिबान ने जारी की मरियम समेत कई पाकिस्तानी नेताओं की ‘हिट लिस्ट’: पहले पाले, अब उन्हीं आतंकियों से मौत का फरमान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

जेयूए नेता रफीउल्लाह की पंजाब प्रांत में मौजूदगी, चौकियों पर हमले की योजना
टीटीपी के प्रमुख कमांडर सरबकफ मोहम्मद ने की पाकिस्तान में हुए दंगों की तारीफ
हिट लिस्ट में मरियम नवाज, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह समेत कुछ सैन्य अधिकारियों का नाम

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में इस समय सबकुछ ठीक नहीं है. राजनीतिक उठापटक, अराजकता और हिंसा की तमाम घटनाओं के बीच पाकिस्तान में नेताओं पर अब तालिबानी संगठनों से हमले का खतरा है. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और उसका गुट जमात- उल-अहरार (जेयूए) पाकिस्तानी सेना के बड़े लीडरों, खुफिया एजेंसियों और राजनेताओं पर हमले शुरू करने की योजना बना रहे हैं.

पीएम शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) की पार्टी के जिन नेताओं को जान का खतरा बताया जा रहा है उनमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह समेत कुछ सैन्य अधिकारियों का नाम शामिल बताया गया है. आतंकी संगठन की ओर से जारी ‘हिट लिस्ट’ के बाद पाकिस्तान सरकार के नेता सहमे हैं.

जेयूए नेता रफीउल्लाह की पंजाब प्रांत में मौजूदगी
टीटीपी की योजना कानून लागू करने वाली एजेंसियों के वाहनों और जांच चौकियों पर हमला करने की भी है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, आतंकवादी संगठन जेयूए नेता रफीउल्लाह की देखरेख में पंजाब प्रांत में मौजूदगी बना ली है.

टीटीपी कमांडर ने की पाकिस्तान में दंगों की तारीफ
हाल ही में टीटीपी के प्रमुख कमांडर सरबकफ मोहम्मद ने 9 मई को पूरे पाकिस्तान के प्रांत में हुए दंगों की तारीफ की थी. यह दंगे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तार के बाद हुए थे. उन्होंने सीधे पार्टी का नाम लिए बिना गुंडागर्दी और तोड़फोड़ में शामिल पीटीआई कार्यकर्ताओं को समर्थन देने की घोषणा की थी.

अमीर सिराजुल हक आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे
इस बीच, जमात-ए-इस्लामी (जेआई) के अमीर सिराजुल हक अपने काफिले पर आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे हैं. वह इस सप्ताह की शुरुआत में बलूचिस्तान के झोब में एक रैली के लिए जा रहे थे तभी खमाका हो गया. आतंकी संगठन की हिटलिस्ट ऐसे समय में आई है जब देश आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता का सामना कर रहा है. टीटीपी ने 2023 की शुरुआत से अब तक सेना और पुलिस कर्मियों पर दो दर्जन से अधिक हमले किए हैं.

Tags: Maryam Nawaz, Pakistan news, PM Shahbaz Sharif, Taliban terrorist

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें