
अकाश कुमार/जमशेदपुर. शादियों का सीजन चल रहा है. बारात जाने के लिए बेहतरीन कार में फूलों से सजावट करना पसंद है. यह परंपरा काफी सालों से चला आ रहा है. माना जाता है कि जिस कार में दूल्हा बैठता है उसे सुगंधित और अनोखा देखने में बनाया जाता है. जमशेदपुर में आप भी बेहतरीन कार सजवा सकते हैं गुलाब फ्लावर की दुकान पर. यहां पर आपको काफी फूलों की वैरायटी मिलेगी. कई अलग-अलग तरह से सजावट की समान भी है. जैसे रिबन, बुके, आर्टिफिशियल स्टैंड अन्य.यह सारे फूल हावड़ा, बेंगलुरु और पुणे से मंगवाया जाता है. जिसमें गुलाब ,रजनीगंधा ,गेंदा फूल जरबेरा ,आर्किड व अन्य होते हैं.
कीमत की बात करें तो यहां पर 500 रुपए से सजावट शुरू हो जाती है. जिसमें आपको बेसिक गुलाब की सजावट होती है. उसके ऊपर 2000 में आपको रिबन, गुलाब की बुके और फूलों की डेकोरेशन दिखेगी. 3000 रुपए में आपको चुनरी की सजावट दिखेगी. उसके साथ रिबन गुलाब की बुके और फूलों की डेकोरेशन होती है.
रिबन गुलाब की बुके और फूलों की डेकोरेशन होती
5000 रुपए में एस मॉडल से सजावट की जाती है. जिसमें आपकी पूरी गाड़ी कवर होती है. साथ ही साथ आर्टिफिशियल और ओरिजिनल रजनीगंधा और गुलाब के फूलों से सजावट होती है. ऐसे ही करते हुए 10000 रुपए तक यहां पर बेहतरीन कार की सजावट होती है. यह लोग आपके घरों पर जाकर भी कार को बेहतरीन तरह से सजा देते हैं और साथ ही साथ आप 10 से 15 दिन पहले बुकिंग करवा लेंगे तो आपको आपकी मनपसंद फूल से सजावट देखने को मिलेगी.
.
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 21:16 IST








