बाराबंकी का एक ऐसा प्राइमरी स्कूल जो कान्वेंट स्कूलों को देता है मात, प्रोजेक्टर से होती है पढ़ाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संजय यादव/बाराबंकी. बाराबंकी में एक ऐसा विद्यालय उभर कर सामने आया है जो निजी विद्यालयों को टक्कर दे रहा है और यहां निजी विद्यालय जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं. अटवटमऊ गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय है जो इतना शानदार है कि इसके आगे प्राइवेट स्कूल भी नही टिकते. यहां की व्यवस्था और शिक्षा निजी स्कूलों से बेहतर है. यहां बच्चों को प्रोजेक्टर से पढ़ाई कराई जाती है.

जहां एक तरफ सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा नहीं मिल पाती. यही वजह है कि प्राइवेट स्कूलों में लोगअपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं.लेकिन आज बाराबंकी जनपद में प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए.सरकारी टीचर कमाल कर रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल को पीछे छोड़ दिया है. सरकारी स्कूल में प्राइवेट से अच्छी सुविधाएं दी जा रही है. यहां बच्चों को प्रोजेक्टर से पढ़ाया जाता है और फराटे दार इंग्लिश भी पढ़ाई जाती है.

वहीं प्राइवेट स्कूलों से अच्छी सुविधा यहां के शिक्षक बच्चों को दें रहे हैं यही वजह है कि यहां के बच्चे सरकारी विद्यालय मेंप्राइवेट स्कूल से अच्छी पढ़ाई कर रहे हैं.

स्मार्ट क्लास दे रही प्राइवेट स्कूलों को मात
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में अटवटमऊ गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय है. जिसमें बेहतर शिक्षा और अच्छी सुविधाएं बच्चों को दी जा रही है.बाराबंकी जिले के अच्छे-अच्छे प्राइवेट स्कूल इसके आगे कहीं नहीं टिकते, वजह यह है प्रबंध और शिक्षा की गुणवत्ता प्राइवेट स्कूल से कहीं बेहतर है. आमतौर पर सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से कम आंका जाता है. लेकिन यह सरकारी स्कूल एक मिसाल है.

यहां के शिक्षकों के प्रयास से ऐसा संभव हो पाया है. यह विद्यालय सुविधाओं में निजी विद्यालयों को मात दे रहा है. प्रिंसिपल और शिक्षकों के प्रयासों से विद्यालय के परिसर एवं हर कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. दीवारों पर शानदार पेंटिंग टीबी लाइब्रेरी कंप्यूटर लैब साफ-सुथरे शौचालय और बच्चों की बढ़ती संख्या स्कूल में बदलाव की कहानी बयां कर रही है.

ऐसे दे रहा प्राइवेट स्कूलों को मात
प्रधानाध्यापक अनुज श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री जी का सपना है की डिजिटल इंडिया बने और आज हमारा देश डिजिटल की ओर बढ़ रहा है. हमारे देश के प्रधानमंत्री और हमारे देश के शिक्षकों की मेहनत से आज यह संभव हो पाया है. हम बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ हर वह सुविधा दे रहे हैं. जिससे बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे निकल सकें और कुछ बन सके.

Tags: Lucknow news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें