8 साल के बच्चे को आई मां की याद, तपती धूप में ननिहाल से पैदल ही चल दिया, घर का पता भी नहीं बता पाया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. बच्चा जब इस संसार में जन्म लेता है तो उसके मुंह से सबसे पहला शब्द मां ही निकलता है. इसके साथ ही यह कहा जाता है कि मां की ममता का कोई मोल नही होता है. बचपन में बच्चे अपनी मां से कुछ देर के लिए अलग होते ही परेशान हो जाते हैं और रोना चिल्लाना शुरू कर देते हैं.

यह मां की ममता होती है और बच्चे का लगाव होता है जो उन्हें एक दूसरे से दूर नहीं जाने देता है. लेकिन यूपी के मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे जानकार आप भी भावुक हो जाएंगे.

मुरादाबाद के कांठ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मां की याद आई तो आठ साल के बालक ने तपती दोपहर में 12 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय कर डाला. एक जागरूक युवक और पुलिस के प्रयास से बालक अपने परिवार वालों तक पहुंच पाया.

बता दें कि मुरादाबाद के नागफनी रामलीला ग्राउंड के राजकुमार शुक्रवार को बाइक से कांठ आ रहे थे. उन्होंने रास्ते में एक बालक को पैदल मुरादाबाद की ओर जाते देखा. मगर जब वह काफी समय बाद कांठ से लौट रहे थे. तो बालक उन्हें फिर मिला. हालांकि इस बार भी उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया.

मोबाइल नंबर भी नहीं बता पाया
लेकिन जब वह छजलैट में एक दुकान पर बैठे थे. तो बालक फिर दिखाई दिया. इस बार उन्होंने बालक को रोककर पूछताछ की. मगर वह ठीक से कुछ नहीं बता पाया. वह उसे छजलैट थाने ले आए. पुलिस ने सहानुभूति जताई तो बालक ने अपना नाम नितिन पिता का नाम छत्रपाल और मां का नाम नीतू और गांव सहसपुर बताया.

लेकिन वह यह नहीं बता पाया कि सहसपुर कहां और किस थाने में है. वह कोई मोबाइल नंबर भी नहीं बता पाया. उसने बताया कि उसकी मां कुछ दिन पहले उसे कांठ ननिहाल में मामा के पास छोड़ गई थी. उसे मां की बहुत याद आ रही है. वह मां के पास जा रहा है.

पुलिस से संपर्क कर परिजनों की मिली जानकरी
छजलैट के दरोगा बालकिशन ने कांठ पुलिस से संपर्क किया. इधर कुछ देर बाद ननिहाल वाले बालक के गुम होने की सूचना देने कांठ थाने आए. जब उन्हें एक बालक के छजलैट में मिलने की जानकारी हुई तो वह छजलैट पहुंचे. उन्होंने बालक को देखते ही पहचान लिया.

इधर, बालक का पिता भी थाने आ गया. पुलिस ने बालक को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया. बालक के मिलने पर परिवार वालों ने छजलैट पुलिस का आभार जताया है. अब इस बालक का मां के प्रति इतने प्रेम और तेज धूप में पैदल चलने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Tags: Moradabad News, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें