Mumbai: लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे बोर्ड ने वंदे मेट्रो को दी मंजूरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है. जल्द ही यात्रियों को वंदे मेट्रो में सफर करने का मौका मिलने वाला है. दरअसल, रेलवे बोर्ड ने MUTP-3 और 3A के तहत मुंबई रेलवे विकास कारपोरेशन यानी MRVC को वंदे मेट्रो के 238 रेकों को खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के मिलने के बाद MRVC ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन सभी 238 वंदे मेट्रो रेक की खरीददारी MRVC की निगरानी में की जाएगी.

MRVC के आधिकारिक मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. वंदे मेट्रो को खरीदने की मंजूरी मिलने के बाद तमाम अन्य प्रक्रियाओं को हम करने में जुट गए हैं. रेलवे बोर्ड से इस मंजूरी के मिलने के बाद वंदे मेट्रो के दो डिपो को बनाने का काम भी MRVC ने दे दिया है. इतना ही नही, यह वंदे मेट्रो ट्रेनें मेक इन इंडिया के तहत बनाई जाएंगी.

यह भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा में 18 दिन से इंटरनेट सर्विस बंद, सरकार, बैंकिंग और निजी क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित

आपको बता दें कि वंदे मेट्रो ट्रेनों का ऐलान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस साल आम व रेलवे बजट पेश करने के बाद किया था. इस ऐलान के बाद से वंदे मेट्रो चलाने को लेकर रेलवे बोर्ड लगातार जुटा हुआ था.

मुम्बई में लोकल ट्रेनों में हर दिन लगभग 80 लाख के करीब यात्री यात्रा करते हैं. इन यात्रियों के लिए मध्य रेलवे हर दिन करीब 1700 और पश्चिम रेलवे करीब 1400 ट्रेनों का परिचालन करता है. ऐसे में वंदे मेट्रो की मंजूरी मिलने के बाद इन यात्रियों को नए अनुभव के साथ सफर करने का मौका मिलेगा.

Tags: Local train, Maharashtra, Mumbai, Train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें