
अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. अगर आप शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं तो आप अब भी दाखिले का फॉर्म भर सकते हैं. डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. विश्वविद्यालय में बीएड विशेष शिक्षा, एलएलएम और एमवीए ( मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट) में प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 से बढ़ाकर अब 5 जून 2023 कर दी गई है.
प्रवेश पत्र निर्गत करने की अंतिम तिथि 10 जून कर दी गई है. इसकी प्रवेश परीक्षा 17 जून को आयोजित की जाएगी. प्रवेश परीक्षा का परिणाम 30 जून को जारी किया जाएगा. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. यशवंत ने बताया कि प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ने से छात्र-छात्राओं को राहत होगी और उन्हें प्रवेश के लिए मौका मिल जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
प्रवक्ता यशवंत ने बताया कि जो भी छात्र-छात्राएं आवेदन करना चाहते हैं वे सीधे तौर पर शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय वेबसाइट dsmru.up.nic.in जाकर फॉर्म भर सकते हैं. बताया कि फॉर्म भरने की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन है. ऑनलाइन ही फॉर्म भरा जाएगा और ऑनलाइन ही जमा किया जाएगा. बताया कि सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से छात्र-छात्राओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा. वह सिर्फ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आसानी से सारी जानकारी भी ले सकते हैं और फॉर्म भर कर जमा भी कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें विश्वविद्यालय आने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है.








