Champawat News : शादीशुदा जिंदगी में बाधा बन रही थी पूर्व प्रेमिका, कथावाचक प्रेमी ने दिया हत्या को अंजाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिमांशु जोशी/चंपावत. उत्तराखंड के चंपावत में जिला मुख्यालय के पास स्थित चौकी गांव निवासी अनुसूचित जाति की एक लड़की की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है.उसका हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उसका ही पूर्व प्रेमी निकला. आरोपी एक स्थानीय मंदिर का पुजारी और कथावाचक है. पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर शव मिलने के पांच घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने लड़की की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

तल्ली चौकी निवासी 22 वर्षीय बबीता का शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर सड़क से लगे जंगल से बरामद हुआ था. जिसके बाद बबीता के पिता ने सल्ला गांव के रहने वाले गौरव पांडेय पर हत्या करने का शक जताते हुए पुलिस में तहरीर दी थी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने गौरव पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर कुछ घंटों में ही उसे गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो गौरव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

क्या है हत्या की वजह
गौरव ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका को जान से इसलिए मारा क्योंकि वह उसकी शादी के बाद भी उससे बातचीत करने की कोशिश कर रही थी. इससे वह उसके वैवाहिक जीवन में दरार डाल रही थी. उसने कई बार बबीता को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी.

9 महीने से चल रहा था प्रेम प्रसंग
चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि गौरव पांडेय और मृतका बबीता के बीच 9 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बबीता पंजाब में रहती थी और हाल ही में अपने घर आई थी. इसी साल फरवरी माह में गौरव पांडेय ने दूसरी लड़की से शादी कर ली, लेकिन शादी हो जाने के बावजूद भी बबीता का गौरव पांडेय के घर आना-जाना और फोन से बात करना लगातार जारी था. इससे गौरव पांडे की गृहस्थी में दिक्कत पैदा हो रही थी और उसकी वैवाहिक जीवन में अड़चन आ रही थी, जिससे परेशान होकर उसने बबीता को रास्ते से हटाने का फैसला किया.

गला घोंटकर की गईं थी बबीता की हत्या
एसपी ने बताया कि गौरव ने बबीता की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी . उसे मारने के बाद उसने उसका फोन पत्थर से तोड़ दिया और दुपट्टा दूसरी जगह फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

Tags: Crime News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें