Bhojpur News : भोजपुर के सरकारी बाबू को 10:05 के बाद ऑफिस आना पड़ेगा भारी! जुर्माने के साथ होगी कार्रवाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गौरव सिंह/भोजपुर. सरकारी बाबुओं की लेट लतीफी से अब आम नहीं खास भी परेशान हो गए हैं. इसको लेकर इसमें सुधार की कार्रवाई शुरू हो गई है. जिलाधिकारी ने चिट्ठी जारी कर निर्देश दिया है कीसुबह 10:05 तक अपने-अपने कार्यलय नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए डीएम राजकुमार ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी किया है.

डीएम के आदेश के बाद अधिकारियों एवं कर्मियों में हड़कंप मच गया है. इस संबंध में जारी पत्र में डीएम ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों के कार्य क्षमता पर प्रश्न चिह्न लगेगा.

कई कार्यालयों का किया गया औचक निरीक्षण
डीएम के आदेश पर डीडीसी और एडीएम के द्वारा ब्लॉक,रजिस्टरी कार्यलय,परिवहन विभाग समेत कई कार्यलयों का औचक निरीक्षण किया. जिसमें कई अधिकारी और अधिकतर कर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे. डीएम ने पत्र जारी करते हुए कहा कि इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे. डीएम ने बताया कि बीते 11 मई और 18 मई को कार्यालय एवं संस्थाओं के पंजियों के औचक निरीक्षण किया गया. जिसमें अधिकतर कर्मी अनुपस्थित मिले थे.

डीएम ने कहा-सख्ती से होगी कार्रवाई
इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम की ओर से समय पर कार्यालय पहुंचने के लिए आदेश जारी किया गया है. डीएम ने कहा कि अधिकारियों के समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने से कर्मी भी समय से नहीं आते हैं. इससे कार्यों के समय से निष्पादन होने में परेशानियां होती है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फिर औचक निरीक्षण की जायगा. अगर फिर से कोई कर्मी अधिकारी समय से पहले ऑफिस नहीं आते हैं तो उन पर जुर्माने के साथ अनुसाशनत्मक कार्रवाई भी की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 19:02 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें