Aqua Zumba: इंदौर में बढ़ा ‘एक्वा जुंबा’ का क्रेज, कसरत के साथ डांस भी, एक्सपर्ट से जानें फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिलाष मिश्रा/इंदौर: आजकल इंदौर में एक्वा जुंबा एक्सरसाइज का क्रेज बढ़ता जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग खुद को फिट रखने के लिए पहुंच रहे हैं. साथ ही गर्मियों का मज़ा फिटनेस के साथ ले रहे हैं. हाल ही में इंदौर के टॉरनेडो वाटर पार्क में एक साथ 3000 लोगों ने वर्कआउट किया था, जहां इंटरनेशनल एक्वा जुम्बा ट्रेनर रुपाली गुप्ता ने 3000 लोगों को एक्वा जुंबा करवाया था.

एक्वा जुंबा का क्रेज बढ़ने के पीछे दो प्रमुख कारण हैं, सबसे पहला तो यह काफी मजेदार कसरत है और दूसरा यह स्वास्थ्य के नजरिए से काफी फायदेमंद है. रुपाली बताती हैं कि यह एक्सरसाइज 40 मिनट में 1000 कैलोरी बर्न कर सकती है. ऐसे में जो लोग मोटापे की समस्या से ग्रसित हैं, वे इस एक्सरसाइज के जरिए आराम से अपना वजन घटा सकते हैं.

एक्वा जुंबा की खासियत
आगे बताया कि वह कई सालों से योगा, एक्सरसाइज की ट्रेनिंग लोगों को देती आ रही हैं, पर आजकल एक्वा जुंबा एक्सरसाइज का क्रेज इंदौर में लगातार बढ़ रहा है. एक्वा जुंबा एक्सरसाइज जहां एक ओर वजन घटाने में काफी कारगर है. वहीं दूसरी ओर स्ट्रेस से भी निजात दिलाती है. एक्वा ज़ुम्बा स्ट्रेस स्तर को कम करने, आपका मूड बेहतर बनाने और आपके ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद करती है.

कसरत के साथ डांस भी
रुपाली ने बताया कि यह वर्कआउट का नया ट्रेंड है. इसे एक्सरसाइज और डांस का मिलाजुला रूप कह सकते हैं. एक्वा का मतलब पानी है, जबकि जुम्बा डांस फिटनेस प्रोग्राम है. उन्हें एक्वा जुंबा एक्सरसाइज के लिए कई इंटरनेशनल सर्टिफिकेट भी मिल चुके हैं, जिससे वह काफी उत्साहित भी हैं. इस एक्सरसाइज के बहुत सारे बेनिफिट हैं और यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग इस एक्सरसाइज की ओर रुझान कर रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ भी पा रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 18:57 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें