तसल्ली से घूमें काशी, पुरी और गंगासागर, खाने-पीने और ठहराने की टेंशन IRCTC की, जानिए रूट और बुकिंग की डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आईआरसीटीसी ने पेश किया ‘Puri Gangasagar Bhavya Kashi Yatra’ टूर पैकेज
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 9 रात और 10 दिनों का है
पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 17,600 रुपये खर्च करने होंगे

IRCTC Tour Package : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की ओर से आए दिन पर्यटन स्थलों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के लिए टूर पैकेज पेश किया जाता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) से पुरी-गंगासागर यात्रा का संचालन करने जा रहा है. यदि आप भारत के अद्वितीय स्थानों पर भ्रमण करना चाहते हैं और पुण्य कमाना चाहते हैं तो आपको ये टूर मिस नहीं करना चाहिए. किराया भी कुछ ज्यादा नहीं है. पैकेज खरीदने के बाद सारी टेंशन IRCTC की होगी, जिसमें आपका खाना और ठहरने की व्यवस्था भी शामिल है.

इस टूर पैकेज के अंतर्गत पुरी में जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क सूर्य मन्दिर, गंगा सागर तीर्थ, कोलकाता में काली माता मंदिर, बैजनाथ में  बैजनाथधाम  बैजनाथधाम ज्योर्तिलिंग, गया में महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मन्दिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरीडोर के दर्शन हेतु यात्रा कराई जाएगी. भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 16 मई, 2023 को इंदौर से रवाना होगी.

ये भी पढ़ें- Chardham Yatra Package: आईआरसीटीसी लेकर आया चार धाम यात्रा का सस्ता पैकेज, बार-बार नहीं मिलेगा सुनहरा मौका

प्रति व्यक्ति 17,600 रुपये खर्च करने होंगे
इस पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 17,600 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को 9 रात और 10 दिनों की यात्रा कराई जाएगी. इस स्पेशल ट्रेन में यात्री इंदौर, उज्जैन, रानी कमलापति, इटारसी, जबलपुर और कटनी स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

Tags: Indian railway, Indian Railways, Irctc, Tour and Travels, Tourist Destinations, Tourist Places

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें