आधी रात को हुआ कुछ ऐसा कि पति-पत्नी ने एक साथ नहर में लगाई छलांग, 2 साल पहले हुई थी लव मैरेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- सुमित भारद्वाज

पानीपत. जब इंसान शादी के बंधन में बंधता है तो अपनी पत्नी के साथ जीने और साथ मरने के वचन लेता है, ऐसे ही वचन पानीपत की देशराज कॉलोनी के रहने वाले एक मोहित नाम के युवक ने अपनी पत्नी सचिना के साथ लिए थे लेकिन 2 साल के अंदर ना जाने दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ की दोनों ने एक साथ अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला कर लिया. दोनों आधी रात को बाइक पर बैठकर नहर में कूदकर जान देने चल पड़े. पति-पत्नी ने नहर किनारे खड़े होकर एक दूसरे का हाथ थामा और कश्यप कॉलोनी के पास नहर में कूद गए.

जैसे ही दंपत्ति नहर में कूदे चीख-पुकार होने लगी और काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जहां कुछ लोगों ने दंपत्ति को बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई, जिसके चलते पति मोहित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन पत्नी नहर में बह गई. इस घटना में जिंदा बचा पति अस्पताल में अपनी पत्नी की खातिर फूट-फूट कर रो रहा है और कह रहा है कि मेरी पत्नी नहीं मिल रही. पति ने बताया कि 2 साल पहले उन्होंने लव मैरिज की थी जिसके बाद से दोनों पति पत्नी में झगड़े हो रहे थे.

आपके शहर से (पानीपत​)

उन्होंने बताया कि शादी के बाद लड़ाई झगड़े की वजह से उनके पिताजी ने उनको घर से निकाल दिया था और वह अलग से किराए के मकान पर रहते थे लेकिन लड़ाई झगड़े के चलते वह कल अपने पिताजी के घर पहुंचे थे जहां खूब हंगामा हुआ. इस दौरान महिला ने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया था जहां पुलिस ने उन्हें वापस अपने किराए वाले मकान पर जाने को कहा तो इसी बीच हम दोनों ने इस दुनिया से अलविदा कहने का फैसला कर लिया और नहर में कूदकर जान देने के लिए चल पड़े थे.

युवक के भाई रोहित ने बताया कि 2 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी लेकिन दोनों का कोई बच्चा नहीं है. उन्होंने बताया कि दोनों की लड़ाई झगड़े के चलते मेरे पिताजी ने उन्हें घर से बाहर निकालकर बेदखल कर रखा था. मोहित ने बताया कि बीती रात भी उनकी फोन पर बात हुई थी तब भी उनको कोई भी गलत काम करने से मना किया था लेकिन न जाने क्यों दोनों घर से मरने के लिए निकल गए. रोहित ने बताया मोहित की पत्नी सचिना मुस्लिम समाज से है और लड़ाई झगड़े के चलते इससे पहले भी दो बार सुसाइड करने का प्रयास कर चुकी है, जिसका एक वीडियो भी है.

रोहित ने बताया उसके बाद वह अपनी भाभी को करनाल अस्पताल में लेकर गए थे जहां उनका उपचार करवाया गया था. कई बार पहले भी पुलिस आ चुकी थी. अक्सर इनके लड़ाई-झगड़े होते रहते थे. फिलहाल पति पानीपत के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तो वही गोताखोरों द्वारा महिला की नहर में तलाश की जा रही है जिसका शव अभी तक बरामद नहीं हुआ.

Tags: Crime News, Haryana news, Panipat News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें