
रिपोर्ट : ललितेश कुशवाहा
भरतपुर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं साइंस और कॉमर्स (Science And Commerce) का परिणाम जारी कर दिया. अब इस परिणाम के बाद बच्चे अपनी आगे की तैयारी में जुट गए हैं. विद्यार्थी सिविल सर्विस तो कोई इंजीनियर और कोई डॉक्टर (Doctor) बनने का सपना देख रहा है.
बात राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना कस्बा निवासी रितिका मित्तल (Ritika Mittal) की करे तो उन्होंने 12वीं बोर्ड साइंस में 98.80 अंक प्राप्त किए है. रितिका मित्तल परिवार की स्थिति सामान्य (General) है उनके पिताजी एक बुक सेलर है. बेटी के परिणाम को देख माता पिता के साथ अन्य परिजन बेहद खुश हैं. इस परिणाम के बाद बेटी का सपना डॉक्टर बनना है. जिसे पूरा करने के लिए कोटा (Kota) में नीट की तैयारी के लिए चली गई है.
इस सफलता के लिए प्रतिदिन 8 से 10 घंटे की पढ़ाई
साधारण परिवार से सम्बन्ध रखने वाली बेटी रितिका मित्तल देखने में बिल्कुल साधारण लगती है. परन्तु तेज दिमाग औरअपनी मेहनत व लगन से अपने माता पिता के साथ भरतपुर जिले का नाम रोशन करने में कामयाब हो गई है. उनके पिता नृपेश मित्तल (Nripesh Mittal) ने बताया कि बेटी रितिका मित्तल शुरुआत से ही पढ़ने में होशियार रही है.
आपके शहर से (भरतपुर)
वहीं उनकी माता ममता मित्तल (Mamta Mittal) ने बताया कि हम लोगों ने भले ही एक रोटी कम खा ली हो लेकिन बच्चों को पढ़ाई के प्रति कोई कमी महसूस नहीं होने दी. अब बेटी का सपना डॉक्टर (Doctor) बनना है और इसी सपने को पूरा करने के लिए कोटा रहकर नीट (Neet) की तैयारी कर रही है. रितिका मित्तलद्वारा इस सफलता के लिए प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई की गई और तब जाकर 98.80% अंक हासिल किए है. इस परिणाम के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.
.
Tags: Bharatpur News, Rajasthan news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 17:35 IST








