Karnataka CM: पीएम मोदी ने सिद्धरमैया को सीएम और शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनने की बधाई दी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बेंगलुरु. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी. के. शिवकुमार को क्रमश: कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी. सिद्धरमैया और शिवकुमार के साथ आठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सिद्धरमैया जी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की और डीके शिवकुमार जी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई. सार्थक कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं.’’

इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने उत्तराधिकारी सिद्धरमैया को नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता ने ट्वीट किया, ‘‘सिद्धरमैया को कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने और उनके कैबिनेट सहयोगियों को हार्दिक बधाई.’’

यह भी पढ़ें- Riots Case 1984: जगदीश टाइटलर के खिलाफ दायर हुआ चार्जशीट, 3 सिखों की जलकर हुई थी मृत्यु

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटों पर जीत हासिल की थी.

Tags: DK Shivakumar, Karnataka CM, Pm narendra modi, Siddaramaiah

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें