Tata Punch खरीदना चाहेंगे या फिर Hyundai Exter के लिए करेंगे इतंजार! जानें कौन-सी गाड़ी है बेहतर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अगर आप कोई नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और टाटा पंच पर आपका दिल और दिमाग अटका हुआ है, लेकिन हुंडई एक्सटर की चर्चा भी आपका ध्यान भटका रही है. टाटा पंच लें या हुंडई एक्सटर के लिए इंतजार करें. तो हम यहां आपको दोनों गाड़ियों की खासियतों के बारे में बता रहा हैं. इस आर्टिकल में आप दोनों गाड़ियों की फीचर्स, पावर और प्राइज के बारे में जानेंगे.

ऑटोमोबाइल की दुनिया में इन दिनों नई एसयूवी हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter) का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. हुंडई मोटर्स ने पिछले कुछ समय से एक से बढ़कर एक बेहतरीन कार बाजार में उतारी हैं. आई 10 और आई 20 (Hyundai i20) ने तो यहां के लोगों के दिलों पर लंबे समय तक राज किया ही है, हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने तहलका मचाया हुआ है. हुंडई वेन्यू भी सड़कों पर शान से दौड़ती नजर आती है और फिर हुंडई अल्कजार (Hyundai Alcazar) में सवारी की टशन की कुछ और है. शान की सवारी की इस कड़ी में हुंडई एक्सटर का नाम भी जुड़ने जा रहा है.

हुंडई एक्सटर की बुकिंग शुरू हो चुकी है. माना जा रहा है कि अगस्त तक इस कार की डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी. यह एक छोटी चार सीटर एसयूवी है. सुरक्षा के लिहाज से इसे एक मजबूत गाड़ी माना जा रहा है.

हुंडई एक्सटर के तमाम मॉडल्स में 6 एयरबैग, थ्री-प्वाइंट सीट बेल्ट और 26 सेफ्टी फीचर मिलेंगे. इस टॉप मॉडल में 40 से अधिक सेफ्टी फीचर्स आने की बात कही जा रही है. कंपनी ने अभी तक इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है लेकिन बताया जा रहा है कि हुंडई एक्सटर की कीमत 6 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.

बस थोड़ा इंतजार ! टाटा की ‘छोटू’ इलेक्ट्रिक कार से उठने वाला है पर्दा, टेस्टिंग शुरू

हुंडई एक्सटर एसयूवी सीएनजी ऑप्शन के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन में भी उपलब्ध होगी. सीएनजी मॉडल केवल मैनुअल ऑप्शन में मिलेगा, जबकि पेट्रोल वर्जन 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी ऑटोमैटिक के साथ घर ला सकते हैं.

हुंडई एक्सटर एसयूवी कार का मुकाबला टाटा पंच, निसान मैग्नाइट, रेनॉल्ट काइगर और सिट्रॉन सी-3 जैसी कारों से होगा.

हुंडई एक्सटर या टाटा पंच
टाटा मोटर्स (Tata Motors) की एसयूवी टाटा पंच भी इन दिनों सड़कों पर छाई हुई है. पहली नजर में प्यार होने जैसी दिखने वाली स्टाइलिश टाटा पंच की कीमत 6 लाख से शुरू होकर लगभग 10 लाख रुपये तक है. दिल्ली में टाटा पंच की कीमत 5.99 लाख से शुरू होती है. टाटा पंच प्योर इस का बेस मॉडल है. टाटा पंच क्रिएटिव एएमटी टॉप मॉडल है और इसकी कीमत 9.52 लाख रुपये है.

18 वेरिएंट और 10 रंग
पांच सीटर टाटा पंच एसयूवी कार 18 वेरिएंट में उपलब्ध है. इनमें टाटा पंच प्योर, टाटा पंच एडवेंचर, टाटा पंच अकंप्लिश्ड, टाटा पंच क्रिएटिव, टाटा पंच क्रिएटिव एएमटी, टाटा पंच क्रिएटिव एएमटी डीटी जैसे वेरिएंट शामिल हैं.

टाटा पंच 10 बेहद खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है. आप कन्फ्यूज हो जाएंगे कि आपको कौन से रंग की गाड़ी खरीदनी है. क्योंकि हर रंग अलग स्टाइल और आकर्षण लिए हुए है. हर रंग की गाड़ी में अलग टोन की छत मिलेगी.

फीचर्स और माइलेज
माइलेज की बात करें तो कंपनी 18.97 किलोमीटर प्रति लीटर पेट्रोल का माइलेज देने का दावा करती है. इसमें 1199 सीसी क्षमता का इंजन है और सेफ्टी के लिए दो एयरबैग दिए हुए हैं.

टाटा पंच में सीएनजी ऑप्शन नहीं है जबकि, हुंडई एक्सटर सीएनजी और पेट्रोल वर्जन, दोनों में उपलब्ध है.

क्या करे क्या ना करे
अगर 6 से 10 लाख रुपये के अंदर कॉम्पैक्ट एसयूवी लेने का मन बना रहे हैं तो निश्चित ही आपको हुंडई एक्सटर के लिए थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए. क्योंकि इसके लिए आपको लंबा इंतजार नहीं करना होगा. जब एक्सटर बाजार में आ जाए तो दोनों गाड़ियों के बीच अच्छी तरह से तुलना करने के बाद जिस पर आपका मन ठुके वह गाड़ी लें. हालांकि चर्चा है कि जल्द ही टाटा मोटर्स पंच का इलेक्ट्रिक और सीएनजी वर्जन भी लॉन्च करने जा रहा है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Hyundai, Tata Motors

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें