हाइलाइट्स
ग्वालियर के कारोबारी के बेटे को जान से मारने की धमकी
बिश्नोई गैंग के नाम पर अनजान नंबर से आया कॉल
कारोबारी का बेटा लापता, पुलिस कर रही जांच
ग्वालियर. ग्वालियर (Gwalior News) में कारोबारी के बेटे को पंजाब की बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. नया बाजार इलाके में रहने वाले कारोबारी सुभाष जैन के बेटे राहुल जैन के मोबाइल पर 15 मई को यह धमकी भरा फोन आया. फोन करने वाले शख्स ने खुद को बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर बताया और कहा कि राहुल 20 लाख रुपए में तुम्हारी सुपारी मिली है. दो दिन के अंदर तुम्हें मार दूंगा. घटना के बाद दहशतजदा कारोबारी का बेटा लापता हो गया है. परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल कंपू पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
कंपू थाना क्षेत्र के नए बाजार इलाके में रहने वाले सीमेंट कारोबारी सुभाष चन्द्र जैन के बेटे राहुल जैन लापता हो गया है. परिवार वालों ने कंपू थाने में शिकायत दर्ज कराई, उससे पुलिस भी हैरान रह गई. सुभाष चंद्र जैन ने बताया कि 15 मई को उनके बेटे राहुल जैन के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया.
शार्प शूटर बोल रहा हूं….
आपके शहर से (ग्वालियर)

फूलमती माता के दर्शन के बाद शनिदेव की पूजा से दूर हो जाती हैं बाधाएं! जानें मान्यता

नेशनल हाईवे पर घात लगाए बैठी थी मौत, आयशर आते ही तमाम किया 3 लोगों का काम, चारों ओर मची चीख-पुकार

Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 12वीं पास करें आवेदन, होगी अच्छी सैलरी

MP: सीएम शिवराज ने किया बड़ा ऐलान, अब टॉपर लड़कों भी मिलेगी ई-स्कूटी, जानें सबकुछ

इंदौर में यहां मिलता है मूंग पिज्जा, रेट कम…सेहत के लिए भी अच्छा, सीखिए रेसिपी

Bhind News: भिंड में रिश्वतखोरी पर अब लगेगी लगाम! नगर पालिका ने अपनाया ये तरीका

Bhopal News: भोपाल में अब 24 घंटे रहेगी फ्लाइट की सुविधा, किराया भी कम लगेगा

Bhopal News: 21 मई से शुरू होगी सीएम तीर्थ यात्रा योजना, इतने बजे उड़ेगी पहली फ्लाइट

Rs 2000 Notes Ban: 2000 के नोट बदलने से अगर बैंक करे इनकार, तो उठाएं ये कदम

नौकरानी ने लगाया WhatsApp डीपी, फोटो देख दंग रह गए मालिक, कारनामा सुन पुलिस ने पीटा माथा

Snake Video: मकान में घुसा 10 फीट लंबा सांप…फिर स्नेक कैचर ने दीवार खोदकर निकाला
फोन करने वाले शख्स ने राहुल को बताया कि वह बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर बोल रहा है. उसने कहा कि राहुल हमे 20 लाख रुपए में तुम्हारे मर्डर की सुपारी मिली है. दो दिन के अंदर तुम्हें मार दिया जाएगा. यह सुनकर राहुल घबरा गया और उसके बाद वह अचानक लापता हो गया है. सुभाष ने बताया कि उसके परिवार की किसी से दुश्मनी नही है. या तो किसी ने उनके साथ मजाक किया है या फिर किसी गैंग ने ही धमकी दी होगी.
तमिलनाडु के नंबर से मिली है धमकी पुलिस जांच में जुटी
फोन करने वाले शॉर्प शूटर ने राहुल तो यह भी बताया था कि बिश्नोई गैंग का यह रिवाज है कि वह जिसकी सुपारी लेते हैं उसको 2 दिन पहले फोन करके बताते हैं. उसके बाद उसे मौत के घाट उतारते है. लापता हुए राहुल का मोबाइल भी बंद आ रहा है. परिवार को आशंका है कि राहुल ने डर की वजह से मोबाइल बंद कर लिया है. सुभाष चंद्र जैन की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जिस नंबर से धमकी दी गई है वह फोन नंबर तमिलनाडु का रजिस्टर्ड नंबर है. SP राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
.
Tags: Crime News, Gangster Lawrence Vishnoi, Gwalior news, Lawrence Bishnoi
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 16:25 IST








