‘ये जंग राजनीतिक नहीं, मानवता का मुद्दा है…’, हिरोशिमा में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बोले पीएम मोदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिरोशिमा. हिरोशिमा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 बैठक में हिस्सा लेने के लिए जापान में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन से इतर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की है. पिछले साल शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद इन दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा ‘यूक्रेन में चल रहा युद्ध पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है. पूरे विश्व पर इसके अनेक प्रकार के प्रभाव भी पड़े हैं. मैं इसे राजनीति का नहीं बल्कि मानवता का मुद्दा मानता हूं. इसके समाधान के लिए भारत और निजी रूप से मैं स्वयं, हमसे जो कुछ भी हो सकता है हम अवश्य करेंगे.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं. वह यहां अपने निर्धारित कार्यक्रम के चलते कई राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात कर रहे हैं. इन सबके बीच पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच होने वाली मुलाकात पर सभी की नजरें टिकी हुईं हैं. प्रधानमंत्री ने जेलेंस्की से न सिर्फ मुलाकात की बल्कि उनके बीच महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई है.

यूक्रेन युद्ध राजनीतिक नहीं मानवता का मुद्दा है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ वार्ता के दौरान कहा, “यूक्रेन में चल रहा युद्ध पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है. पूरे विश्व पर इसके अनेक प्रकार के प्रभाव भी पड़े हैं. मैं इसे राजनीति का मुद्दा नहीं मानता, मेरे लिए ये मानवता का मुद्दा है. इसके समाधान के लिए भारत और निजी रूप से मैं स्वयं, हमसे जो कुछ भी हो सकता है हम अवश्य करेंगे.”

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच हुई इस मुलाकात की जो तस्वीरें जारी की गई हैं उनमें दोनों ही नेता गर्मजोशी के साथ मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं. हिरोशिमा में शनिवार यानी 20 मई को पीएम मोदी का पहला कार्यक्रम जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बातचीत का था. यह बातचीत भी कई मायनों में अहम रही है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से महत्वपूर्ण चर्चा
सत्र के बाद पीएम मोदी की महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात का रहा है. इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी का यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलने का कार्यक्रम दोपहर 2 बजकर 20 मिनट का था. इसी दौरान उनकी कई विषयों पर चर्चा की उम्मीद है.

Tags: G7 Meeting, Japan News, Pm narendra modi, Volodymyr Zelensky, World news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें