DNA टेस्‍ट से खुला 27 साल पुराना राज, सुनकर शॉक्‍ड रह गया पर‍िवार, फ‍िर आया एक और ट्विस्‍ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई राज होता है, जिसे हम छुपाकर रखते हैं. अक्‍सर जब ये सामने आते हैं तो तबाह कर देते हैं. रिश्ते-नाते टूट जाते हैं. लेकिन कई बार खुश‍ियों से सराबोर कर देते हैं. इस शख्‍स के साथ ऐसा ही हुआ. 27 साल से जो राज दफन था, डीएनए टेस्‍ट (DNA TEST) से जब वह बाहर आया तो पहले तो पर‍िवार शॉक्‍ड रह गया. फ‍िर ऐसी खुशी मिली कि आंखों से आंसू छलक आए.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना ब्रिटेन की है. 27 साल के राइस विल‍ियम्‍स तब 9 वर्ष के थे जब उनकी मां की मौत हो गई. एक शख्‍स ने उनका पालन पोषण किया, जिसे वह अपना पिता मानते थे. एक दिन अचानक चचेरे भाइयों ने आकर कहा, आप जिसे पिता मान रहे हैं वह आपके असली पिता नहीं हैं. यह सुनकर राइस की जिंदगी में भूचाल आ गया. वे तुरंत उस शख्‍स के पास पहुंचे और पूछ डाला. उस शख्‍स ने हकीकत बयां कर दी. साथ ही, यह भी कहा कि तुम्‍हारा एक भाई भी है. मगर उसका कोई पता ठिकाना नहीं.

पिता को तलाश लिया, लेकिन..
राइस यह जानकर चौंक गए. भाई और पर‍िवार की तलाश शुरू कर दी. छह साल तक उसे ढूंढते रहे लेकिन भाग्‍य ने साथ नहीं दिया. वह कहीं नहीं मिले. फ‍िर अचानक एक दिन दोस्‍त ने कहा, DNA TEST का सहारा लेते हैं. जनवरी 2022 में उन्‍होंने टेस्‍ट कराया और रिपोर्ट MyHeritage.com पर अपलोड कर‍ दिया. इसके साथ पूरी कहानी भी शेयर की. तभी पिता का पता चल गया. लेकिन जब पता चला कि उन्‍हें जन्‍म देने वाले पिता की 6 साल पहले ही मौत हो गई है, तो वे भावुक हो गए.

भाई से अनोखे तरीके से मुलाकात
उधर, यह स्‍टोरी क्रिस जोन्स नाम के एक शख्‍स ने देखी तो उन्‍होंने भी अपना डीएनए टेस्‍ट कराया और रिपोर्ट से मैच कराया. वह आश्चर्यचक‍ित थे. दोनों का डीएनए मैच कर गया. फ‍िर क्रिस ने मिलने का तरीका निकाला. उन्‍होंने जूम पर राइस विल‍ियम्‍स का इंटरव्‍यू करने के लिए टाइम मांगा. बातचीत में दोनों इस कदर मशगूल हो गए कि ढाई घंटे बीत गए. तभी क्रिस की आंखों से आंसू आ गए. उन्‍होंने उठकर भाई को गले से लगा लिया. क्रिस ने कहा, यह एक प्‍यारा पल था. स्टैफ़र्डशायर विश्वविद्यालय में लेक्‍चरर राइस ने कहा, यह मेरे लिए दोबारा जीवन मिलने जैसा था.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें