OMG: हथकड़ी पहन मंडप में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन की भरी मांग, कोर्ट कैंपस में हुई अनोखी शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतामढ़ी. बिहार समेत पूरे देश में इन दिनों शादियों का सीजन है. रोजाना हजारों जोड़े शादी के बंधन में बंध रहे हैं. इस दौरान सीतामढ़ी जिला से एक ऐसा मामला आया है जिसमें दूल्हे को हथकड़ी के साथ शादी के मंडप में फेरे लेने पड़े. जेल से कोर्ट आए कैदी का हथकड़ी में विवाह संपन्न हुआ है. यह सुनकर शायद आपको अजीब लग रहा हो लेकिन यह हकीकत है. दरअसल अपनी प्रेमिका के अपहरण मामले में जेल में बंद कैदी का कोर्ट के आदेश पर हाथ में हथकड़ी पहने ही विवाह संपन्न हुआ. सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया निवासी अर्चना के अपहरण मामले में राजा सीतामढ़ी जेल में बंद था.

जानकारी के मुताबिक राजा और अर्चना एक दूसरे से प्यार करते थे और एक दिन राजा अपनी प्रेमिका अर्चना को लेकर फरार हो गया था, जिसके बाद अर्चना के पिता ने अपहरण का केस दर्ज करा दिया था. इस मामले में पुलिस ने अपहरण केस में राजा को जेल भेज दिया. इस मामले में राजा सात महीने से सीतामढ़ी जेल में बंद है. शनिवार को सीतामढ़ी कोर्ट के आदेश के बाद जेल से सीतामढ़ी कोर्ट आए राजा की शादी अर्चना से करा दी गई. राजा नरकटियागंज का निवासी है जबकि अर्चना सीतामढ़ी के बैरगनिया की निवासी है. सीतामढ़ी स्थित कोर्ट कैंपस के शिव मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न हुआ है.

पुलिस कस्टडी में हाथ में हथकड़ी पहने राजा ने अर्चना की मांग में सिंदूर भरा और एक दूसरे के साथ सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें भी खाई, हालाकि शादी संपन्न होने के बाद राजा वापस फिर से सीतामढ़ी जेल चला गया. इस अजीबोगरीब शादी का गवाह दूल्हा दुल्हन के परिवार वाले बने और दोनों परिवार के सहमति से इस शादी को संपन्न करा दिया गया. फिलहाल राजा 7 महीने से सीतामढ़ी जेल में बंद है. अब देखने की बात है कि शादी हो जाने के बाद सीतामढ़ी जेल से राजा कब निकलता है.

Tags: Bihar News, OMG News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें