दिव्यांगों को हमसफर ढूंढने में मदद करेगी यह वेबसाइट, दिव्यांग उत्थान फाउंडेशन की पहल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल दवे/इंदौर: भारत में लाखों लोग शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं. इनमें से कुछ ही अपने लिए हमसफर ढूंढ पाते हैं, वहीं बहुत से दिव्यांगजन मन चाहे वर-वधू के लिए परेशान होते हैं. दरअसल, दिव्यांग युवक-युवतियों को विवाह के लिए मनपसंद साथी ढूंढने में काफी परेशानी होती है.

समान शारीरिक क्षमता वाले लोग एक-दूसरे को ज्यादा पसंद करते हैं और वे चाहते हैं कि उनके जीवनसाथी भी समान अनुभव वाले हों तो बेहतर होगा, ताकि उन्हें नए हालात में अपने आप को ढालने में ज्यादा समय न लगे. इस परेशानी को दिव्यांग उत्थान फाउंडेशन ने समझा और दिव्यांग हमसफर डॉट कॉम के नाम से वेबसाइट और एप का निर्माण किया.

यह वेबसाइट दिव्यांग फ्रेंडली है और इसमें अन्य लोग भी अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं, जो दिव्यांग वर-वधू चाहते हैं. इस वेबसाइट में अभी तक पूरे भारत से 7000 से अधिक दिव्यांग युवक-युवतियों के डाटा संकलित हैं. फाउंडेशन ने पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर का पहला परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया था.

21 मई को परिचय सम्मेलन
इसी श्रृंखला को बढ़ाते हुए पहली बार इंदौर में 21 मई रविवार को परिचय सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें करीब दिव्यांग युवक-युवतियों ने अपनी प्रविष्टि भेजी. दिव्यांग उत्थान फाउंडेशन के इस आयोजन को श्री अग्रसेन सेवा समिति इंदौर का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. रविंद्र नाट्य ग्रह में होने वाले इस आयोजन का पूरा जिम्मा श्री अग्रवाल सेवा समिति ने उठाया है.

वीडियो कॉल से होगा परिचय
वहीं, दिव्यांग उत्थान फाउंडेशन के बाबूलाल मीणा के अनुसार विवाह के लिए इच्छुक दिव्यांगों की परेशानी को देखते हुए दिव्यांग हमसफर डॉट कॉम की शुरुआत की थी. आज संस्था ने बड़ा रूप ले लिया है, जिससे दिव्यांगों को मदद मिल रही है. बताया कि आनंद सर्विस सोसायटी के सचिव आनंद पुरोहित इस पूरे क्रम में मूकबधिर युवक-युवतियों को वीडियो कॉल के माध्यम से एक-दूसरे को समझने में मदद कर रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 14:22 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें