
रिपोर्ट- राजीव रंजन विमल
जहानाबाद. बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना के थल्लू बीघा गांव में तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग (Harsh Firing) में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई. युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि घोसी थाना के थल्लू बीघा गांव में बिट्टू यादव के पुत्र मोनू कुमार का तिलक का कार्यक्रम था. इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी और गोली एक युवक को जाकर लगी.
मिली जानकारी के अनुसार तिलक समारोह में आर्केस्ट्रा डांस का प्रोग्राम चल रहा था. इसी दौरान भीड़ से किसी के द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी, जिससे गोली गांव के ही निवासी अंकुश कुमार के पेट में जा लगी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. इसकी सूचना परिजनों एवं ग्रामीणों को हुई तो आनन-फानन में अंकुश को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने देखने के बाद युवक अंकुश को मृत घोषित कर दिया.
मौके पर पहुंची घोसी थाना पुलिस
घटना की सूचना घोसी थाना के पुलिस को दी गई है, जिसके बाद घोसी थाना के पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. गोली किसने चलाई किसके द्वारा तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग की गई? यह तो पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल मौत की सूचना पर गांव में मातम सा महौल है.
कानून बनने के बाद भी हर्ष फायरिंग जारी
बेवजह और लगातार हो रही मौतों के बाद इसको हर्ष फायरिंग को लेकर कानून बनाया गया है. कोई लाइसेंसी रिवाॅल्वर या हथियार से इस तरीके का अपराध करता है तो उसका लाइसेंस भी रद्द करवाया जाएगा. लाइसेंसी हथियार केवल उनकी सुरक्षा के लिए है न कि इस तरीके की फायरिंग करने के लिए. वर्ष 2019 के एक्ट के तहत हर्ष फायरिंग को कानूनी अपराध माना गया है. इसमें सजा का प्रावधान भी है. लेकिन इन सबके बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार जारी है.
.
Tags: Bihar News, Jehanabad news
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 14:25 IST








