Sitapur News : किसान नेता ने सड़क निर्माण में घोटाले का किया पर्दाफाश, दर्ज हुआ मुकदमा, वीडियो वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिमांशु श्रीवास्तव/सीतापुर. यूपी के सीतापुर में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई भ्रष्टाचार की सड़क को किसान नेता ने अपने हाथो से उखाड़ दिया. जिसके बाद पीडब्ल्यूडीविभाग के द्वारा भ्रष्टाचार की पोल परत दर परत खुलती चली गई. सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को उजागर होने से तिलमिलाए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने आनन-फानन में जेई अतुल कुमार दिवेद्वी की तरफ से किसान नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दिया गया.

पूरा मामला इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का है. बताते चले कि पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा सीतापुर से बड़ागांव रोड पर सड़क का नव निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क को बने महज चंद दिन ही हुए थे कि सड़क हाथ से उकेरने पर ही पूरी तरह से उखड़ गई. सड़क को बनाने में ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जमकर गोलमाल किया. इसके बाद ग्रामीणों की शिकायत करने पर मौके पर पहुंचे किसान नेता पिदर सिंह और गुरुपाल सिंह ने सड़क को हाथ से उखाड़ कर देखा. जिसके बाद वीडियो के माध्यम से किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई और पीडब्ल्यूडीके अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की.

किसान नेता ने लगाई मुख्यमंत्री योगी से गुहार
अपनी गर्दन को फंसती हुई देख पीडब्ल्यूडीके अधिकारियों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए उल्टा जेई के माध्यम से किसान नेता गुरपाल सहित अज्ञात के खिलाफ इमलिया सुल्तानपुर थाने में एफआईआर दर्ज दिया. फिलहाल भ्रष्टाचार की सड़क का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं जब इस बारे में अधिकारियों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने कैमरे पर बोलने से साफ इनकार कर दिया. फिलहाल किसान नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगा रहे

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 14:00 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें