Sriganganagar Crime News: रेप में नाकाम रहने पर महिला पर किया तेजाब से हमला, गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अशोक कुमार शर्मा/श्रीगंगानगर. जिले के अनूपगढ़ में बलात्कार के प्रयास में नाकाम रहने पर आरोपी ने महिला पर तेजाब फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है. जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पुलिस में दर्ज मामले के मुताबिक, आरोपी शंकर दास ने कचरा इकट्ठा करने वाली महिला को अपने कमरे में कचरा और कबाड़ देने के बहाने बुलाया और उसके साथ बलात्कार की कोशिश की. महिला के विरोध जताने पर आरोपी ने महिला पर तेजाब फेंक दिया. इस पर पीड़ित महिला ने अनूपगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है.

गनीमत रही कि आरोपी के फेंके तेजाब के छींटे ही महिला पर पड़े. हालांकि महिला ने तेजाब फेंके जाने के बाद अपना इलाज करवाया है. वहीं पीड़ित महिला की रिपोर्ट के आधार पर अनूपगढ़ थाना पुलिस ने बलात्कार में नाकाम रहने पर तेजाब फेंकने के आरोपी शंकर दास को गिरफ्तार कर लिया है, जो बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है.

अनूपगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी शंकर दास को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया. जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 13:52 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें