…जब दिव्यांगों को मिली बैट्री चालित ट्राई साइकिल तो खिल उठे चेहरे, नहीं रहा खुशी का ठिकाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- नकुल कुमार

पूर्वी चंपारण. मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना अंतर्गत 38 दिव्यांगजनों को बैट्री से चलने वाली ट्राई साइकिल हेलमेट के साथ प्रदान किया गया. वितरण समारोह का आयोजन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के द्वारा किया गया. ज्ञातव्य है कि इस योजना अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले को 2022- 23 में 353 बैट्री चालित ट्राई साइकिल आवंटित करने का लक्ष्य प्राप्त था, जिसे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति द्वारा शत प्रतिशत स्वीकृति दी गई है. इससे दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी देखी गई.

दिव्यांगजनों को रोजगार में होगी आसानी
दरअसल, सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनकी राह को आसान कर रही है. सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत बैट्री चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है. बैट्री चालित ट्राई साइकिल के प्राप्त हो जाने से दिव्यांगजनों को रोजगार में आसानी हो जाएगी, वे अपने कार्यस्थल पर आसानी से पहुंच सकेंगें. बैट्री चालित ट्राई साइकिल पाने वाले दिव्यांगों में गुलशन आरा, शिव शंकर प्रसाद, हरिन्द्र साह, रंजीत दास, शिवनाथ साह, मुकेश साह, रामेश्वर राम, प्रवीण कुमार, कृष्णा शर्मा व अन्य शामिल हैं.

आपके शहर से (पूर्वी चंपारण)

पूर्वी चंपारण

पूर्वी चंपारण

ये दिव्यांगजन कर सकते है अप्लाई
वैसे लोग जो इस योजना का लाभ लेने की पात्रता रखते हैं वे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. योजना का लाभ पात्रता पूर्ण करने वाले आवेदनों में पहले आओ, पहले पाओ की आधार पर दिया जा रहा है. दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग केसहायक निदेशक शिवेन्द्र कुमार ने बताया गया कियह योजना ऐसे छात्र- छात्रा या रोजगार कर रहे 18 वर्ष से अधिक उम्र के 60%से अधिक चलंत दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए है, जिनके आवासन से महाविद्यालय/विश्वविद्यालय/रोजगार स्थल की दूरी 3 km या अधिक हो. इसके अतिरिक्त आय की सीमा चालू सत्र के लिए 2 लाख रुपए तक है. आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है. साथ ही वर्तमान में भी बिहार में रहता हो.

Tags: Bihar Government, Bihar News, Champaran news, Disabilities, Divyang leader, East champaran

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें