Pilibhit Crime News: पत्नी का सनसनीखेज आरोप, बेटे की हत्या से पहले बाप ने किया कुकर्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सय्यद कयम रजा/पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दिलदहला देनेवाली वारदात सामने आई है. यहां एक बाप पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगा है. आरोप बच्चे की पत्नी ने लगाया है.

पुलिस के सामने मृतक युवक की मां ने आरोपी पिता द्वारा बेटे के साथ कुकर्म करने की आशंका जताई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच में जुटी है. वारदात के बाद से आरोपी बाप फरार है.

मामला थाना बिलसंडा क्षेत्र के बिचपुरी गांव का है. यहां रहनेवाली सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि 15 मई को उसके पति सुभाष चंद्र ने मारपीट कर उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया. जब पीड़िता बच्चों के साथ अपने मायके रहने लगी तो आरोपी वहां भी पहुंच गया और वहां भी मारपीट करने लगा. इसी बीच एक दिन बड़े बेटे अभिषेक को अपने साथ ले आया. पीड़ित मां ने आरोप लगाते हुआ बताया कि पहले तो गांव के बाहर आरोपी पिता ने नहर में अभिषेक को डुबाकर मारने की कोशिश की. लेकिन अभिषेक अपने पिता के चंगुल से किसी तरह छूटकर घर भाग आया. पर देर रात आरोपी पिता सुभाष ने अभिषेक की गला दबाकर हत्या कर दी.

मृतक की मां का कहना है कि उसके बेटे के शरीर पर कपड़े नहीं थे और चोट के निशान भी थे. पीड़िता ने अपने बेटे के साथ पति द्वारा कुकर्म करने की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और छानबीन में जुट गई है. वहीं मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 12:40 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें