देश की दूसरी सबसे लंबी ट्रेन, 72 घंटे तक दिन-रात पटरियों पर दौड़ती, 12 राज्यों में 70 स्टेशनों पर ठहरती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हिमसागर एक्सप्रेस भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली दूसरी ट्रेन है.
यह गाड़ी मां वैष्णो देवी कटरा से कन्याकुमारी के बीच चलती है.
हिमसागर एक्सप्रेस ट्रेन औसतन हर दिन 1000 किलोमीटर का सफर तय करती है.

Railway Knowledge: अगर आपसे पूछा जाए कि क्या एक ही ट्रेन के जरिए भारत के आधे हिस्से का सफर किया जा सकता है तो आप सोचेंगे कि क्या ऐसा मुमकिन है? हां, बिल्कुल संभव है देश में कुछ रेल ऐसी हैं जो 3000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करती हैं और इनका सफर 70-80 घंटे में पूरा होता है. भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन विवेक एक्सप्रेस है लेकिन इसके बाद नंबर आता है एक और ट्रेन जो कश्मीर से कन्याकुमारी के बीच चलती है.

भारत में रेलवे का विशाल नेटवर्क है और इससे जुड़े कई रोचक जानकारियां हैं. अगर आप ट्रेनों से नियमित सफर करते हैं या इसके जरिए लंबी और यादगार यात्रा का अनुभव लेना चाहते हैं तो आपको देश में लंबी दूरी का सफर तय करने वाली ट्रेनों के बारे में जानना चाहिए. आइये हम आपको बताते हैं कि आखिर भारत में लंबी दूरी का सफर तय करने वाली दूसरे नंबर की ट्रेन कौन-सी है.

ये भी पढ़ें- ट्रेन के अप और डाउन जाने का क्या होता है मतलब? यकीन कीजिए, आपकी सोच के विपरीत है सच

कश्मीर से कन्याकुमारी तक चलने वाली ट्रेन
हिमसागर एक्सप्रेस (Himsagar Express) जम्मू-कश्मीर स्थित श्री माता वैष्णो देवी कटरा से कन्याकुमारी के बीच चलती है. यह एक साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन है और वर्तमान में दूरी और समय के मामले में दूसरी सबसे लंबी चलने वाली ट्रेन है, पहले नंबर पर विवेक एक्सप्रेस है. यह एक ऐसी इकलौती ट्रेन है, जो देश के 12 राज्यों से होकर गुजरती है. इसकी शुरूआत 1984 में हुई थी. उस समय यह देश की सबसे लंबी ट्रेन थी.

12 राज्यों के 70 स्टेशनों पर पड़ाव
12 राज्यों से होकर गुजरने वाली हिमसागर एक्सप्रेस 71 घंटे और 50 मिनट में अपना सफर तय करती है. इस दौरान कुल 70 स्टेशनों पर यहां रूकती है. इनमें दिल्ली, पंजाब, एमपी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों के बड़े रेलवे जंक्शन शामिल हैं. इसिलए इस ट्रेन में सफर करके आप भारत के ज़्यादातर हिस्से को देख सकते हैं. हिमसागर एक्सप्रेस को कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंचने के लिए 4 दिन का लंबा सफर तय करना पड़ता है.

ये रहा पूरा रूट
हिमसागर एक्सप्रेस साप्ताहिक मेल एक्सप्रेस ट्रेन है, जो श्री माता वैष्णो देवी से हर सोमवार को रात साढ़े 10 बजे चलती है. कटरा से रवाना होने के बाद यह ट्रेन 70 स्टेशनों और 3787 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए चौथे दिन कन्याकुमारी पहुंचती है. इस दौरान 70 स्टेशनों पर यह ठहरती है. खास बात है कि हर स्टेशन पर हिमसागर मुश्किल से 2-5 मिनट तक रुकती है. सिर्फ नई दिल्ली में 25 मिनट और हिम्मताना में इसका स्टॉपेज 20 मिनट का रहता है. कटरा से कन्याकुमारी तक चलने वाली हिमसागर एक्सप्रेस का गाड़ी नंबर 16318 है. इस मेल एक्सप्रेस ट्रेन में सेकंड और थर्ड एसी कोच व स्लीपर क्लास की सुविधा उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें- ट्रेन में कोटे से मिलता कन्फर्म टिकट! कैसे उठाएं इसका फायदा, जानिए क्या होता है रेलवे में आरक्षण

रोजाना 1000 किलोमीटर का सफर
वहीं, कन्याकुमारी से कटरा के बीच हिमसागर एक्सप्रेस का गाड़ी नंबर 16317 है और यह ट्रेन हर सप्ताह शुक्रवार को चलती है. खास बात है कि कन्याकुमारी से कश्मीर वापसी पर इस गाड़ी के स्टॉपेज और ट्रैवल टाइम कम हो जाता है. यह ट्रेन 68 घंटे 20 मिनट में 65 स्टेशनों पर रुकती हुई 3789 किलोमीटर का सफर तय करते हुए कटरा पहुंच जाती है.

यह ट्रेन इस यात्रा के दौरान हर रोज औसतन 1000 किलोमीटर का सफर तय करती है. इस दौरान यात्रियों को अलग-अलग राज्यों में कई भाषा, संस्कृति और खानपान का अनुभव मिलता है.

Tags: Indian railway, Irctc, Railway Knowledge, Vande Bharat Trains

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें