पानीपत. हरियाणा में झूठी शान की खातिर एक परिवार ने अपनी बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता, दादा, दादी और एक चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों ने बेटी का गला चुन्नी से घोटा और रात को ही श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया. इससे पहले, आरोपियों ने बेटी से एक नोट भी लिखवाया.
एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि रिमांड के दौरान हत्या में प्रयोग चीजें बरामद कर ली गई हैं. आरोपी परिवार ने हत्या के बाद सभी सबूत मिटाने की कोशिश की. पुलिस फॉरेंसिक एक्सपोर्ट ने अंतिम संस्कार वाली जगह से सुबूत जुटाए हैं. लड़के के परिजनों को बार-बार धमकियों को लेकर एएसपी मयंक मिश्रा ने कहा कि हम इस मामले को लेकर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और अगर लड़के के परिवार को धमकी मिल रही है तो वह संबंधित थाने में शिकायत दे, हम कार्रवाई करेंगे.
परिवार ने किया हत्या का कबूलनामा
आपके शहर से (पानीपत)

तोंद पर प्रतिबंध, हरियाणा में अब ऊंचे पेटवाले पुलिसकर्मी थाना-चौराहे पर नहीं करेंगे ड्यूटी

शाहजहां ने ताजमहल नहीं, महम की ये बावड़ी भी बनवाई थी, आज भी है बेहद खूबसूरत

Kurukshetra News : पेड़ काटने का विरोध कर्मवीर को पड़ा भारी, नौकरी से धोना पड़ा हाथ, जानिए पूरा मामला

बदहाली पर आंसू बहा रही ऐतिहासिक बावड़ियां, 1923 में किया गया राष्ट्रीय धरोहर घोषित

Nuh News : विज्ञान प्रदर्शनी में भावी वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, हाइड्रोलिक पार्किंग मॉडल ने जीता सबका दिल

Bhiwani News : लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं मिलने से फूटा किसानों का गुस्सा, नायब तहसीलदार पर लगाए संगीन आरोप

Top University of UP: BHU, AU समेत ये हैं यूपी के टॉप संस्थान, यहां CUET से कैसे मिलेगा एडमिशन ?

SSC CGL exam: एसएससी सीजीएल का एग्जाम कितनी बार दे सकते हैं?

Sohna News : सोहना का सरकारी अस्पताल बना रेफर सेंटर, मरीजों को नहीं मिल पा रहा सही इलाज

रिक्शा-ऑटो से रेकी, 24 से अधिक 5 और 7 स्टार होटलों में चोरी, हाईटेक चोर की करतूत जान रह जाएंगे हैरान

Sirsa Weather Update : बारिश से कपास की फसल को मिली संजीवनी, लोगों को गर्मी से मिली राहत, जानिए कैसा रहेगा मौसम
एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि परिवार ने रिमांड के दौरान हत्या की वारदात को कबूल कर लिया है. उन्होंने बताया कि परिवार अपनी बेटी को बुआ के घर से शाम के वक्त लाया और उसको कई घंटे समझाने का प्रयास किया, लेकिन लड़की डरी हुई थी और अपने प्रेमी से शादी करने की बात कह रही थी. इस बात से परिवार के लोगों ने गुस्से में आकर रात के करीब 12 बजे चुन्नी से गला घोट कर हत्या कर दी और नैनो गाड़ी में शव को लेकर गए. बाद में रात को ही श्मशानघाट में अंतिम संस्कार दिया. सारे सबूत मिटाने के लिए रात को ही अंतिम संस्कार के बाद बची राख को भी साथ समेट कर ले गए.
एसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन में उन्हें एक नोट भी मिला है, जिसमें नाबालिक लड़की द्वारा आत्महत्या करने जैसी बातें लिखी हैं. मयंक मिश्रा ने नोट को लेकर कहा कि नोट की भाषा से ऐसा लगता है कि लड़की से जबरदस्ती लिखवाया गया है. लड़की को बुरी तरह प्रताड़ित कर रखा है. उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि परिवार वालों ने लड़की की हत्या की प्लानिंग कर रखी थी.
लड़की को पहले ही हो गया था आभास
एसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि लड़की को पहले ही आभास हो गया था कि परिवार वाले उसकी हत्या करने वाले हैं, जिसके चलते लड़की घर से भाग गई थी, लेकिन परिवार वालों ने लड़की को बरामद कर लिया था. उसी दिन रात को हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया. एसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि परिवार वालों ने बहुत ही सीरियस क्राइम को अंजाम दिया है. उन्होंने समाज के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऑनर किलिंग के मामलो को हल्के में ना लें, हम ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.
मेरे बेटे से कर ली थी शादीः पिता
परढाना निवासी लड़के के पिता महेंद्र ने बताया कि हमारी जानकारी के बिना हमारे बेटे ने अंजना से शादी कर ली थी. लड़की नाबालिग थी, जिसकी वजह से पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था और लड़के को पुलिस कस्टडी में रखा तो लड़की को महिला मंडल में भिजवा दिया था. लड़की के परिवार वाले महिला मंडल से उसे ले गए. पिता ने बताया कि उन्हें भी अब जान का खतरा बना हुआ है. उन्हें लड़की के फौजी चाचा द्वारा बार-बार धमकियां दी जा रही है कि आपके बेटे को बाहर निकलते ही मार दिया जाएगा. धमकी के कई ऑडियो भी हैं.
लड़के की मां केला ने बताया कि जब दोनों शादी करने के बाद घर से फरार हुए थे उसके बाद लड़की के चाचा का हमारे पास फोन आया था और उन्होंने हमें धमकी दी थी कि हम आपके लड़के और अपनी बेटी को भी मार देंगे. गांव के सरपंच ने बताया कि लड़के को पुलिस ले गई और लड़की को शेल्टर होम में रखवा दिया गया था. सरपंच ने बताया कि लड़की के चाचा जॉनी आर्मी में तैनात है. वहीं, मामले का मास्टर माइंड है.
.
Tags: Haryana police, Himachal news, Honor killing, Panipat Murder Case, Panipat News Today
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 11:44 IST








