एक-दो नहीं, अभी पूरे 5 साल IPL खेलेंगे एमएस धोनी, वर्ल्ड चैंपियन ने बताया कैसे? एक नियम ने किया सब आसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर उनके पूर्व साधी ने बड़ा बयान दिया है
‘धोनी आईपीएल से संन्यास नहीं लेंगे, वो 5 साल और खेलेंगे’

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास की अटकलों के बीच एक पूर्व दिग्गज ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके मुताबिक, धोनी एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 5 साल आईपीएल खेल सकते हैं. इस दिग्गज ने ऐसा आईपीएल के एक नियम के हवाले से कहा है. धोनी के भविष्य को लेकर बड़ी बात कहने वाले दिग्गज का नाम युसूफ पठान है, जो माही की कप्तानी में 2007 का टी20 वर्ल्ड खेले थे और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अहम पारी खेली थी.

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 में अहम मुकाबला खेला जाना है. ये दोनों ही टीमों का आखिरी लीग मैच है. अगर चेन्नई ये मैच जीत जाती है तो फिर प्लेऑफ में उसका टिकट पक्का हो जाएगा. इस मैच को लेकर ईएसपीएनक्रिकइंफो हिंदी के साथ युसूफ पठान ने बातचीत में धोनी के भविष्य को लेकर ये बात कही. पठान ने कहा, “एमएस धोनी अभी 5 और साल IPL खेल सकते हैं.” ये सुने के बाद सबके मन में यही सवाल आएगा कि 41 साल के धोनी 46 साल तक कैसे आईपीएल खेल सकते हैं, तो इसका जवाब छुपा है आईपीए के इस सीजन में लागू हुए इम्पैक्ट प्लेयर का नियम.

5 साल और खेलेंगे धोनी: पठान
युसूफ पठान ने कहा, “इस सीजन में आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम लागू हुआ है और इसकी वजह से मुझे नहीं लगता कि धोनी को 5 साल और खेलने में दिक्कत होगी. वो अभी भी छक्के उड़ा रहे हैं.”

Dhoni Retirement Buzz: धोनी का संन्यास अगर-मगर में लटका, दिल्ली में सबसे बड़ा दंगल, क्या फिर चौंकाएंगे माही?

CSK Playoffs Chances: धोनी की घर वापसी दिल्ली से ही होगी, टॉप-2 का फैसला भी होगा, जानें CSK को क्या करना होगा?

‘धोनी मेंटॉर की भूमिका निभा सकते हैं’
युसूफ ने आगे कहा कि धोनी हो सकता है कि आगे चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं करेंगे. लेकिन, बतौर इम्पैक्ट प्लेयर तो वो उतर ही सकते हैं. इस तरह वो टीम के साथ बने रहेंगे और एक मेंटॉर की तरह नए कप्तान की अगुआई में टीम को तैयार करने का काम करेंगे. इसलिए ये मत सोचिए कि धोनी अभी संन्यास लेंगे. उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है. इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि घुटने में चोट लगने के बावजूद वो अभी भी गेंद को आसानी से मैदान के बाहर भेज रहे हैं.

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni, Yusuf pathan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें