हाइलाइट्स
उत्पाद टीम ने की कार्रवाई, 39 पीनेवाले और 14 शराब तस्कर शामिल.
यूपी- बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर ज्यादातर लोगों की हुई गिरफ्तारी.
गोपालगंज. शराबबंदी वाले बिहार में बंटी-बबली के नशे में 53 लोग फंस गए, जिसके बाद उत्पाद टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया. दरअसल, गोपालगंज में शराबबंदी कानून के तहत उत्पाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 53 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 14 शराब तस्कर और 39 शराब पीनेवाले शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब भी बरामद किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को इन सभी लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. वहीं, इस कार्रवाई के बाद मिले इनपुट के आधार पर उत्पाद टीम ने शराब के अन्य ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है. बता दें कि बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है. ऐसे में शराब की बिक्री करना, तस्करी करना या पीना कानूनन अपराध है.
उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद टीम ने यूपी से सटे सभी इलाकों के चेकपोस्ट और शराब के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कुल 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें कई लोग यूपी से शराब पीकर पैदल ही बॉर्डर पार कर अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ब्रेथ एनालाइजर मशीन की जांच में पकड़े गए.
आपके शहर से (गोपालगंज)

बाबा बागेश्वर से मिल कर आई मोतिहारी की महिला डॉक्टर, उनको बताया हनुमान का दूत

Siddaramaiah के Swearing in Ceremony में Arvind Kejriwal और Bhagwant Mann को नहीं किया invite

बचपन में मां को खोया, कैंसर से पैर कट गया; मगर हौसला नहीं छोड़ा, अब बनना चाहता है IAS

बल्ब बदलकर रेलवे बचा रहा हर साल 4.5 करोड़ रुपये, आप भी उठा सकते हैं लाभ, जानें कैसे हो रही बिजली की बचत

Train Alert: बरौनी से आनंद विहार के लिए वन-वे स्पेशल ट्रेन 21 मई को, जानिए टाइम-टेबल

पटना के इस मंदिर को हर रोज होती है 10 लाख की कमाई, सवा सौ एकड़ जमीन के मालिक भी हैं भगवान

Weather Update: उत्तर बिहार में फिर बन रही बारिश की संभावना, 23-24 मई को ऐसा होगा मौसम

Darbhanga: रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के जज्बे को सलाम! 20 दिनों में 5 कुओं को फिर से किया ज़िंदा

Patna Gold Rate: सोना खरीदने का गोल्डन चांस, 24 कैरेट का भाव प्रति 10 ग्राम 400 रुपए गिरा

Chapra News: छपरा के सदर अस्पताल में अब आंखों का भी हो रहा इलाज, मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर

2000 Rupee Note Ban : देश में फिर से नोटबंदी । 2000 rs note RBI । 2000 rs news । 2000 rs note news
ज्यादातर गिरफ्तारियां यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर की गई हैं. यहां ब्रेथ एनालाइजर मशीन से पैदल, बाइक, कार, ऑटो और बस से यूपी की तरफ से आनेवाले लोगों की जांच की जा रही है. वहीं, वाहनों की जांच हैंड स्कैनर मशीन से की जा रही है. उत्पाद टीम को जांच के दौरान सफलता भी मिल रही है. वहीं, शराब के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
.
Tags: Bihar Liquor Smuggling, Gopalganj news, Gopalganj Police, Liquor Ban
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 11:18 IST








