जब जब बना खलनायक, हिला दिया बॉक्स ऑफिस, हीरो से ज्यादा विलेन की हुई डिमांड, ‘आदिपुरुष’ के बाद अब ‘देवरा’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. फिल्म में उनके किरदार और उनके लुक पर खूब बातें हो रही हैं. आने वाली इस फिल्म में सैफ साउथ के स्टार प्रभाष संग मुकाबला करते हुए देखे जाएंगे. इसी बीच सैफ की दूसरी बड़ी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बन चुका है. इस फिल्म में वह ‘आरआरआर’ फेम जूनियर एनटीआर के संग दिखने वाले हैं. इस फिल्म का टाइटल है ‘देवरा’. खास बात ये हैं कि इस फिल्म से एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपना साउथ डेब्यू कर रही हैं. ये पहली बार होगा जब किसी बड़े पर्दे पर सैफ, जाह्नवी और जूनियर एनटीआर संग दिखेंगे.

अपकमिंग फिल्म ‘देवरा’ में सैफ का क्या किरदार ये अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन एक बात साबित हो चुकी है सैफ दमदार दिखने वाले हैं. ये उनकी दूसरी ऐसी फिल्म है जिसके लिए फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. अटकलें लगाई जा रही हैं सैफ आने वाली इस एक्शन फिल्म में निगेटिव रोल प्ले करने वाले हैं.

सैफ का निगेटिव किरदार
अगर ऐसा होता है तो सैफ छठवीं बार निगेटिव रोल में दिखेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैफ अली खान ने जब जब निगेटिव रोल निभाए उनकी वो फिल्म सुपरडूपर हिट साबित हुई. इतना ही नहीं वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर खूब वाहवाही लूटी. सैफ से सबसे पहले फिल्म ‘क्या कहना’ में निगेटिव रोल किया था. यह फिल्म साल 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. उस समय यह फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की कमाई की थी.

‘ओमकारा’: विशाल भारद्वाज की सुपर हिट फिल्म ‘ओमकारा’ में साफ ने दूसरी बार निगेविट रोल प्ले किया और दर्शकों पर छा गए थे. साल 2006 में रिलीज हुई ये फिल्म विदेशों में खूब वाहवाही बटोरी थी. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं रही. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की टोटल कमाई 23 करोड़ रही है जबकि वल्डवाइड 42 करोड़.

 ‘तान्हाजी: दि अनसंग वॉरियर’: तीसरी बार सैफ को अजय देवगन और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तान्हाजी: दि अनसंग वॉरियर’ में विलेन के रोल में देखा गया था. साल 2020 की ये फिल्म 2.50 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी. बता दें कि यह फिल्म ओम राउत के निर्देशन में बनी थी.

लाल कप्तान: फिल्म लाल कप्तान में सैफ चौथी बार निगेटिव रोल में देखे गए थे. भले ही इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई. ये फिल्म साल 2019 की सबसे चर्चित फिल्मों एक रही हैं. इस फिल्म में सैफ के नागा वाले लुक की काफी चर्चा हुई थी.

 ‘आदिपुरुष’ : ओम राउत की आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ पांचवीं बार निगेटिव रोल में देखे जाएंगे. आने वाली इस फिल्म को 700 करोड़ में बनाई गई है. फिल्म में सैफ लंकापति रावण के रोल में दिखने वाले हैं. इस फिल्म के बाद सैफ के हाथ में फिल्म देवरा है, जिसे लेकर कहा कहा जा रहा कि सैफ विलेन बनने वाले हैं. हालांकि अभी तक इस बारे में पुष्टि नहीं हुई है.

Tags: Entertainment, Saif ali khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें