हाइलाइट्स
दो स्ट्रीट डॉग नीदरलैंड और इटली में अपना घर बसाने जा रहे हैं
वाराणसी घूमने आईं दो विदेशी पर्यटकों ने इन्हें गोद लिया है
वाराणसी. उत्तर प्रदेश में शायद पहली बार ऐसा हो रहा है जब स्ट्रीट डॉग यानी गलियों में घूमने वाले आवारा कुत्ते का पासपोर्ट बना हो और वे विदेश में बसने जा रहे हों. सुन कर आप आश्चर्य में पड़ गए होंगे, लेकिन यह सच है. धर्म नगरी वाराणसी में यह अजूबा सच होने जा रहा है. यहां के दो स्ट्रीट डॉग नीदरलैंड और इटली में अपना घर बसाने जा रहे हैं. एक नाम जया है और दूसरे का नाम मोती, जिनका पासपोर्ट तैयार हो चुका है और अगले महीने फ्लाइट पकड़कर अपने विदेश वाले घर पहुंच जाएंगे.
तस्वीर में दिख रहे दो डॉगी में से एक मेल है और दूसरी फिमेल. दोनों खूब इतरा रहे हैं, क्योंकि पहली बार इनका पासपोर्ट तैयार हो गया है, इनमें से सबसे पहले जया नीदरलैंड जा रही है. दरअसल, बनारस एक ऐसा शहर है जहां पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं. इन्ही पर्यटकों में से एक इटली की रहने वाली वीरा लज्जारेती और नीदरलैंड की मिरल बोउन्टेन दोनों अलग-अलग समय पर बनारस आईं. बनारस में दोनों के सबसे ईमानदार साथी यह कुत्ते बने. ऐसे में दोनों ने बनारस में एक एनजीओ से सम्पर्क किया और डॉगी को साथ ले जाने के लिए उन्हें गोद लिया. जिसके बाद वो अपने घर चली गईं, लेकिन अब उन्होंने अपने-अपने पसंदीदा कुत्तों को अपने घर बुला रही हैं, जिसके लिए फॉर्मेलिटी पूरी कर ली गयी है.
इनमें सबसे दिलचस्प कहानी जया कि है. जया वाराणसी के दरभंगा घाट पर घूम रही थी, जहां कुत्तों ने उसे घायल कर दिया था. जया को घायल देख वहां से गुजर रही नीदरलैंड की रहने वाली मिरल ने एनजीओ से सम्पर्क कर उसका इलाज करवाया और उसे गोद लेकर वापस नीदरलैंड चली गयी. अब जया नीदरलैंड जा रही है. एनजीओ सदस्य ने बताया कि जया को माइक्रोचिप लगाई गई है, जिससे उसकी पहचान एयरपोर्ट पर होगी। उसे नीदरलैंड भेजने के लिए सारे मानकों को पूरा किया जा रहा है.
आपके शहर से (वाराणसी)

Top Medical College: UP के टॉप मेडिकल संस्थान, सस्ते में हो जाता है MBBS, जान लें फीस

BHU Admission 2023: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में कैसे पाएं एडमिशन ? क्या अभी भी भर सकते हैं फॉर्म ? देखें पिछले साल का कट-ऑफ

वाराणसी: तेज धमाके के साथ हवा में 12 फीट उड़ा सीवर का ढक्कन, बाल-बाल बचे राहगीर, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Varanasi Gold Rate: सोना खरीदारों की चांदी! वेडिंग सीजन में इतना गिरा भाव, जानें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Top University of UP: BHU, AU समेत ये हैं यूपी के टॉप संस्थान, यहां CUET से कैसे मिलेगा एडमिशन ?

BHU में होगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन, पीएम मोदी बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का जोश

Varanasi Weather Update: मई के अंतिम सप्ताह में आसमान से बरसेगी आग, ग्रहों का ये योग दे रहा संकेत, काशी के ज्योतिषी से जानें सब

2000 Rupees Note : 2 हजार के नोट बंद, बनारसी बोले- फिर आ गए लाइन में खड़े होने वाले दिन

रांची से वाराणसी और कोलकाता की दूरी घट जाएगी, जानें कब तक बनेगी 6 लेन सड़क

ज्ञानवापी मस्जिद में ‘शिवलिंग’ के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Varanasi News : कांग्रेस नेता राहुल राज को मिली अग्रिम जमानत, अग्निवीर हिंसा के दौरान दर्ज हुआ था मुकदमा
इस बात की चर्चा पूरे बनारस में हो रही है कि बनारस के गलियों में घूमने वाला कुत्ता अब विदेश बसने जा रहा है. उत्तर प्रदेश में शायद ऐसा पहली बार हुआ हो, लेकिन बनारस में शायद की भी गुंजाइश नहीं है, जहां विदेशी महिलाओं का डॉग प्रेम ने एक स्ट्रीट डॉग की किस्मत बदल दी.
.
Tags: UP latest news, Varanasi news
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 10:23 IST








