Patna Gold Rate: सोना खरीदने का गोल्डन चांस, 24 कैरेट का भाव प्रति 10 ग्राम 400 रुपए गिरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उधव कृष्ण/पटना. पटना के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में फिर कमी हुई है. पटना के सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता ने न्यूज18 लोकल को बताया कि सोने के भाव में कमी आई है. इसलिए अभी सोना-चांदी की खरीदारी का अच्छा मौका है. अगले कुछ दिनों में सोने चांदी के रेट में फिर से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि सोने-चांदी की कीमत बढ़ने और घटने की बड़ी वजह लग्न और सेंसेक्स है. शेयर मार्केट में उतार- चढ़ाव होने से भी स्थानीय मार्केट के भाव पर सीधा असर पड़ता है.

शुक्रवार की तुलना में आज शनिवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 400 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से कमी आई है. इसी के साथ आज 24 कैरेट सोने का भाव 62,600 रुपए प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोने के भाव में भी प्रति 10 ग्राम 300 रुपए की कमी हुई है. आज 22 कैरेट सोने का भाव 55,900 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है. जबकि 18 कैरेट सोने का भाव आज 45,900 है.

कल के बनिस्बत आज चांदी के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. पटना के सर्राफा बाजार में जहां कल तक एक किलो चांदी का भाव 70,500 रुपए चल रहा था. तो वहीं आज भी यह 70,500 रुपए प्रति किग्रा के हिसाब से ही बिक रहा है. जबकि इसके पहले चांदी का भाव 71,500 रुपए था.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 10:18 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें