घर के अंदर दूल्हा-दुल्हन ले रहे थे फेरे, बाहर बारातियों की लट्ठों से हो रही थी पिटाई, हड़कंप मचा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

डूंगरपुर के सदर थाना इलाके की घटना
बारात उदयपुर जिले से डूंगरपुर आई थी
हमले के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है

डूंगरपुर. राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक बारात (Barat) की पिटाई कर दी गई. बाहर जिस समय बारातियों की पिटाई हो रही थी उस समय घर के अंदर दूल्हा और दुल्हन फेरे ले रहे थे. बारात पर हमले की सूचना से दुल्हन के घर में हड़कंप मच गया. बारात पर हमले के दौरान एक महिला बीच बचाव करने आई तो हमलावरों ने उससे छेड़छाड़ की और उसके जेवर लूट लिए. हमले में 10 बाराती जख्मी हो गए. इस संबंध में दूल्हे के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार बारात पर हमले का यह मामला डूंगरपुर सदर थाना इलाके के खड़ाइया डचकी गांव में 16 मई को हुआ. उदयपुर जिले के कल्याणपुर थाना इलाके के काली घाटी कटेव निवासी दिनेश डामोर ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है. दिनेश डामोर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे जिग्नेश की बारात 16 मई को खड़ाईया डचकी गांव में भगवतीलाल की बेटी सुमित्रा को ब्याहने उनके घर आई थी.

दुल्हन से रेप: शादी से 5 दिन पहले मिला उम्रभर का दर्द, गहने लेने गई थी, ज्वेलर की बिगड़ गई नीयत 

आपके शहर से (डूंगरपुर)

करीब 20 हमलावरों ने किया अटैक
बारात गांव में रोड साइड पर एक घर में रुकी थी. दोपहर के समय गांव के गणेश मीणा, नाना मीणा, तूफान मीणा, प्रकाश मीणा, भरत मीणा, उमेश मीणा और उनके करीब 20 साथी हाथों में लट्ठ और पत्थर लेकर आए. सभी लोगों ने आते ही मिलकर बारातियों के साथ लात घूंसों से मारपीट करनी शुरू कर दी. लाठियों से बारातियों को पीटा गया. उस समय दूल्हा जिग्नेश और दुल्हन सुमित्रा फेरे ले रहे थे. सभी बदमाशों ने मारपीट करते हुए 10 से ज्यादा बारातियों को लहुलूहान कर दिया.

चार बारातियों के गंभीर चोटें आईं
मारपीट में बाराती कावाराम, राकेश, विकास और नरेश को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं बीच बचाव करने आई महिला के साथ भी बदमाशों ने छेड़छाड़ कर उसका सोने का नेकलेस और टीका लूट लिया. मारपीट के बाद बदमाश वहां से भाग गए. घायलों का अस्पताल इलाज करवाया गया. हमले का साफ तौर पर कोई कारण सामने नहीं आया है. लेकिन पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया है कि मारपीट का कारण आपसी रंजिश है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. बारातियों की मारपीट यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Tags: Crime News, Dungarpur news, Marriage news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें