
रिपोर्ट- अनुज गौतम
सागर. बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा 20 मई से बुंदेलखंड के सागर जिले में शुरू हो रही है. बागेश्वर धाम सरकार की कथा जहां भी होती है, वहां उनके लाखों अनुयायी पहुंचते हैं. इस बार कथा स्थल सागर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर जैसीनगर में है. आईए जानते हैं कि यहां किस रूट से आसानी से पहुंचा जा सकता है.
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा 20 मई से शुरू हो रही है,21 मई दिन रविवार को दिव्यदरबार भी लगाया जाएगा. 22 मई को कथा का आखिरी दिन रहेगा. सागर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर जैसीनगर में इस कथा का आयोजन किया जा रहा है. शनिवार शाम 4 बजे से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमान कथा का रसपान कराएंगे, उनकी कथा को सुनने के लिए देश के कोने कोने से लोग पहुंचते हैं.
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को सुनने कथा स्थल तक पहुंचने के लिए सागर से सड़क यातायात के लिए दो रास्ते हैं, जिनमें एक रास्ता सागर के बाघराज वार्ड या तिली होते हुए राजघाट से सीधा जैसीनगर पहुंचेंगे. जिसकी दूरी करी 40 किलोमीटर है. वहीं दूसरा रास्ता मोती नगर से भापेल तिराहा और भापेल तिराहे से सीधा जैसीनगर पहुंचेंगे जिसकी दूरी 35 किलोमीटर है. वही सागर के अलावा दूसरे जिलों से आने वाले लोगों के लिए रायसेन सबसे पास है जिसकी सीमा 6 किलोमीटर है, यहां रायसेन सिलवानी होते हुए कथा स्थल तक पहुंचा जा सकता है.
भोपाल, सिहोरा और विदिशा के लोग राहतगढ़ होते हुए जैसीनगर पहुंच सकते हैं. टीकमगढ़ छतरपुर निवाड़ी के श्रद्धालु बहेरिया सागर होते हुए मोतीनगर भापेल वाले रास्ते से या राजघाट वाले रोड से कथा पंडाल तक पहुंच जाएंगे. इसी मार्ग से दमोह पन्ना कटनी जबलपुर लोग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने के लिए बहुत सकते हैं अगर कोई व्यक्ति ट्रेन से जाने का इच्छुक है तो उसे सागर रेलवे स्टेशन ही उतरना पड़ेगा. कथा स्थल पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, उन्हें रहने खाने भोजन करने की विशेष इंतजाम किए गए हैं.
.
Tags: Bageshwar Dham, Mp news, MP Police, Pt. Dhirendra Shastri, Sagar news, Traffic Police
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 09:57 IST









