Amethi News: अमेठी जिले में मशहूर है किट्टू की लस्सी, स्वाद ऐसा उगलियां चाटते रह जाएंगे आप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेठी. घूमने के साथ साथ खाने के मामले में भी अमेठी बहुत ही चर्चित जिला है. यहां पर खाने की अनेक चीजें फेमस है. इसी में से एक है मशहूर लस्सी की दुकान. गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर मशहूर लस्सीकी दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ होती है जो ग्राहक एक बार यहां जाता है. वह बार-बार इस दुकान पर आकर लस्सीका स्वाद लेना नहीं भूलता है.

अमेठी जिले के गौरीगंज के रहने वाले किट्टू ने कोरोना के पहले रेलवे स्टेशन पर यह दुकान शुरू की, सर्दियों में चाय का लाजवाब साथ देने वाले किट्टू गर्मियों में फेमस लस्सी तैयार करते हैं और इनकी दुकान पर ग्राहकों की लंबी भीड लगती है. दूर-दूर से ग्राहक इनकी चाय और लस्सी का स्वाद लेने आते हैं. सुबह 5 बजे से इनके दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगना शुरू हो जाती है और देर शाम तक इनके दुकान ग्राहकों से भरी रहती है. लोग इनकी लस्सी का स्वाद लेकर इनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं. इनकी लस्सी पांच प्रकार के ड्राई फूड से तैयार होती है और पूरी शुद्धता के साथ मिट्टी के बर्तन में यह लस्सी ग्राहकों को परोसी जाती है.

लस्सी के दीवाने है लोग
न्यूज 18 लोकल से खास बातचीत में किट्टू ने बताया कि उन्होंने पहले यहां पर चाय की दुकान शुरू की थी और गर्मियों के समय में उन्होंने लस्सी बनाना शुरू की. उनकी चाय तो ग्राहकों की डिमांड और उनके स्वाद में फेमस है ही लेकिन उनकी लस्सी भी काफी बेहतर है. उनका प्रयास रहता है कि लोगों के स्वादको बदलने के लिए जो भी चीजें बेहतर हो सकती है वह की जाए. वह लगातार ऐसे ही नई नई चीजें और नई नई फेमस डिस लोगों के बीच परोसतें रहेंगे.

लस्सी का स्वाद बेहद लाजवाब
सुल्तानपुर से आए एक ग्राहक ने बताया कि मैं सुल्तानपुर से यहां आया हूं. मुझे पता चला कि इनकी दुकान पर बहुत फेमस लस्सी मिलती है. तो इस वजह से मैं इनकी दुकान पर लस्सी का स्वाद लेने आ गया. मुझे जितना सुनने में आया था उससे ज्यादा कहीं अच्छी नहीं लगती है.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 08:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें