Karnataka CM Swearing-In Ceremony LIVE: सिद्धारमैया, शिवकुमार आज लेंगे शपथ, विपक्षी एकता के लिए सज सकता है मंच

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कर्नाटक में आज सिद्धारमैया राज्य के मुख्यमंत्री और डी. के शिवकुमार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ 8 अन्य विधायक भी मंत्रीपद की शपथ लेंगे. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि आज 8 मंत्री शपथ लेंगे. शपथ समारोह को देखते हुए बेंगलुरु की सड़कों पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं. बताया गया है कि कांग्रेस विधायक डॉ. जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और जमीर अहमद खान के राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने की उम्मीद है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में कहा कि आज कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह है. मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित आठ विधायक मंत्री पद के लिए शपथ लेंगे. मैं भी उसमें शिरकत के लिए वहां जा रहा हूं. यह खुशी की बात है कि कर्नाटक में नई सरकार, मजबूत सरकार आई है. इससे कर्नाटक  का विकास होगा और साथ ही देश में अच्छा माहौल बनेगा.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राकांपा सुप्रीमो शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और गैर-बीजेपी दलों के अन्य नेताओं की मौजूदगी में कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भी विपक्षी एकता का मंच बनने के लिए तैयार है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए झामुमो, राजद, शिवसेना, सपा, पीडीपी, माकपा, भाकपा, एमडीएमके, आरएसपी, भाकपा(माले), वीसीके, रालोद, केरल कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को निमंत्रण दिया है.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें