1981 हिट कॉमेडी मूवी का है ये फोटो, नाम बता सकते हैं? बीच वाले हीरो संग खूब जमी थी दीप्ती नवल की जोड़ी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. ‘पहले मुंह तो कड़वा करो… पहली तारीख से, बड़ी कम्पनी में छोटा अफसर बन रहा हूं…’. ये डायलॉग पढ़ते हुए आप भी मुस्कुरा दिए होंगे. फिल्म में जब ये डायलॉग सुनेंगे तो और हंसी आएगी. तीन दोस्तों की यह रोमांटिक कॉमेडी मूवी जब रिलीज हुई थी तो हर दर्शक हंसे बिना नहीं रह सका था. फिल्म इतनी पसंद की गई थी कि क्लासिक हिट में शुमार की जाती है. आज भी यदि आप इस फिल्म को देखेंगे तो जरूर हंस पड़ेंगे. इस फोटो में नजर आ रहे 3 कलाकार ही इस फिल्म की जान थे, इन तीनों की कैमिस्ट्री ने इस फिल्म को खास बना दिया था.

फोटो में हंसी ठिठोली कर रहे इन तीनों कलाकारों को आप शायद पहचान गए होंगे. या हो सकता है कि आपको सिर्फ बीच वाले एक्टर का ही चेहरा याद आया हो. चलिए, हम आपको इनके और इस फिल्म के बारे में बता देते हैं. कलाकार हैं राकेश बेदी, फारुख शेख और रवि बसवानी और फिल्म है ‘चश्मे बद्दूर’ (Chashme Baddoor) . 8 मई 1981 को यह फिल्म रिलीज हुई थी और इसे सईं पराजंपे ने लिखा और निर्देशित किया था. फिल्म को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था और यह बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई थी.

Sai Paranjpye, 1981 classic comedy movie, chashme baddoor, chashme baddoor movie facts, chashme baddoor star cast, chashme baddoor photo, david dhawan, tapsee pannu, Farooq Sheikh, Deepti Naval, Rakesh Bedi, Ravi Baswani, chashme baddoor stars now, bollywood special

(twitter@FilmHistoryPic)

‘नेहा’ के प्यार में…
फिल्म की कहानी तीन दोस्तों सिद्धार्थ पाराशर, ओमी शर्मा और जोमो लखनपाल पर आधारित थी. ये तीनों रूममेट्स थे और दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे. सिद्धार्थ एमए के बाद पीएचडी की तैयारी कर रहा है. ओमी और जोमो एक बार नेहा राजन नाम की लड़की दिखती है, जिसे वे इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं. लेकिन वे विफल हो जाते हैं. एक दिन नेहा सेल्स गर्ल के तौर पर उनके घर आती है, जिसे देखकर ओमी और जेामो छिप जाते हैं. तब सिद्धार्थ और नेहा की मुलाकात होती है और इसके बाद कहानी मनोरंजक अंदाज में आगे बढ़ती है. फिल्म में फारुख और दीप्ती की जोड़ी बहुत पसंद किया गया था और इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया.

74 साल के पेंटल की आज भी भर आती हैं आंखें, जब याद आते हैं पापा के शब्द, स्टेशन पर कहा था ‘अगर मेरे बेटे हो तो..’

इस फिल्म का डेविड धवन साल 2013 में इसी नाम से रीमेक लेकर आए थे. इसके जरिए तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. बता दें कि फारुख और रवि अब इस दुनिया में नहीं हैं. वहीं, राकेश टीवी की दुनिया से जुड़े हुए हैं.

Tags: Deepti Naval, Entertainment Special

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें