
हाइलाइट्स
मोटापे के कारण भी हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल हो सकता है.
कई बार स्मोकिंग करने से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई हो जाता है.
High LDL Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ना शरीर के लिए किसी भी तरह से सही नहीं है. जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बहुत अधिक हाई हो जाता है तो हार्ट से संबंधित कई समस्याएं शुरू हो सकती हैं. व्यक्ति को हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट आने का खतरा बढ़ जाता है. दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, बैड और गुड कोलेस्ट्रॉल. इसका बढ़ना पूरी तरह से आपकी दिनचर्या, खानपान की आदतें, लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है. यदि आप अपनी लाइफस्टाइल, डेली डाइट में सुधार कर लें तो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से ग्रस्त होने से बचे रह सकते हैं. कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रहेगा तो आपकी ओवरऑल सेहत अच्छी बनी रहेगी.
शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल होने से कई रोगों जैसे हार्ट डिजीज, मोटापा, एथेरोस्क्लेरोसिस, डायबिटीज आदि होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है. कई बार आनुवांशिक कारणों से भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है. हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैड या हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स के बारे में एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है. वे कहती हैं कि जिनके घर में हाई कोलेस्ट्रॉल होने की फैमिली हिस्ट्री है, उन्हें दवाएं लेने की जरूरत पड़ती है, लेकिन कुछ लोग सिर्फ डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर भी हाई कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं. इसके लिए 8 टिप्स को नियमित रूप से फॉलो करना जरूरी है.
हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के 8 टिप्स
1. न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी के अनुसार, आप दिन भर में कम से कम कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें. भोजन में अधिक कार्ब्स शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई हो सकता है.
2. लिवर को डिटॉक्सीफाई करें. इससे आपका लिवर भी हेल्दी रहेगा और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नहीं बढ़ेगा.
3. अपने पाचन तंत्र को मजबूत करें, इसमें सुधार लाना बेहद जरूरी है. यदि आपका डायजेशन हेल्दी रहेगा तो कोलेस्ट्रॉल लेवल भी सही बना रह सकता है.
.
Tags: Health, Health News, Heart Disease, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 05:40 IST









