आज का राशिफल, 20 मई 2023: मेष राशि वालों के परिवार में होगा विवाद, वृष, मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 20 May 2023)

आज आपको आर्थिक मामलों और लेन-देन के मुद्दों में सतर्क रहने की जरूरत है. विवाद से बचें अन्यथा परिवार के सदस्यों के साथ कलह हो सकता है. खाने-पीने में सावधानी रखें. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आज समय से भोजन भी नहीं मिलेगा. व्यर्थ में खर्च हो सकता है. घर तथा अपने कार्यक्षेत्र में आपके लिए लाभदायक वातावरण होगा. आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 20 May 2023)

आपका आज का दिन लाभकारी होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप काफी स्वस्थ रहेंगे. पूरे वक्त ताजगी का अनुभव करेंगे. आप अपनी कलात्मकता का उपयोग कर पाएंगे. आर्थिक योजना बना सकेंगे. धन लाभ होने की भी संभावना है. परिवार के साथ आपका समय आनंदपूर्ण गुजरेगा. आज नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं तथा आमोद-प्रमोद में आपका दिन गुजरेगा.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 20 May 2023)

आज आपको अपने वाणी और व्यवहार में सावधानी रखने की जरूरत है. आपकी बातचीत से कोई गलतफहमी न हो, उसका ध्यान रखें. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है. आज खर्च का दिन है. मानसिक चिंता बनी रहेगी. किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचें. ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें