LG की केजरीवाल को चिट्ठी, ‘AAP’ सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- हमें ट्विटर से मिल रही फैसलों की जानकारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर आमने सामने हैं. शुक्रवार को उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि सेवा के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ‘‘असंवैधानिक कृत्य करने के साथ ही नियमों एवं प्रक्रियाओं की अवहेलना’’ कर रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें ट्विटर और मीडिया के माध्यम से फैसलों से अवगत कराया जा रहा है.

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने लिखा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान दिल्ली में ‘‘शासन का एक उदासीन रवैया’’ उभरा जहां ‘‘संगठित, संरचित और विशेषज्ञ प्रशासनिक तंत्र’’ फिर से नेताओं के ‘‘अहंकार का खामियाजा’’ भुगत रहा है. केजरीवाल को लिखे पत्र में सक्सेना ने कहा, ‘‘मैं इस बात को आपके संज्ञान में लाने के लिए पत्र लिख रहा हूं कि आपकी सरकार और इसके मंत्रियों, खासकर (सेवा) मंत्री सौरभ भारद्वाज, द्वारा असंवैधानिक कृत्य करने, डराने-धमकाने और नियमों व प्रक्रियाओं की अवहेलना की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ द्वारा 11 मई 2023 को दिए गए फैसले के बाद से ऐसा किया जा रहा है.’’

ट्विटर से मिल रही राज्यपाल को फैसलों की जानकारी
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ‘‘शासन की अराजक शैली’’ का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्हें ट्विटर और मीडिया के माध्यम से फैसलों से अवगत कराया जा रहा है.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

Tags: AAP, Arvind kejriwal, Delhi LG, New Delhi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें