PBKS vs RR: रोमांचक जीत से 14 अंकों तक पहुंचा राजस्‍थान, प्‍लेऑफ की दोड़ में अब भी बरकरार, पंजाब का सफर खत्‍म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 के अहम मुकाबले में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पंजाब किंग्‍स के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की. इसके साथ ही राजस्‍थान की टीम ने प्‍लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्‍मीदों को अभी भी बरकरार रखा है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस दोनों के अपने मैच हारने की स्थिति में ही राजस्‍थान के लिए प्‍लेऑफ का चांस बन सकता है. पंजाब किंग्‍स अब औपचारिक तौर पर टॉप-4 की दौड़ से बाहर हो गई है. राजस्‍थान की जीत के हीरो यशस्‍वी जासवाल और देवदत्‍त पडिक्‍कल रहे, जिन्‍होंने अर्धशतक ठोककर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान राजस्‍थान रॉयल्‍स की शुरुआत खास अच्‍छी नहीं रही. महज शून्‍य के निजी स्‍कोर पर जोस बटलर आउट हो गए. देवदत्‍त पडिक्‍कल 51(30) और यशस्‍वी जायसवाल 50(36) ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए साथ मिलकर 73 रन जोड़े. अर्शदीप सिंह ने अर्धशतक बनाकर खेल रहे पडिक्‍कल को चलता किया. कैप्‍टन संजू सैमसन मैदान पर आए और महज दो रन के निजी स्‍कोर पर खराब शॉट खेलने के बाद कैच आउट हो गए.

पंजाब की शुरुआत खास अच्‍छी नहीं रही. 50 रन पर ही टीम ने अपने चार विकेट गंवा दिए. प्रबसिमरन दो रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्‍तान शिखर धवन 17 रन का योगदान ही दे पाए. अर्थव तायडे ने 19 और लियाम लिविंगस्‍टन ने नौ रन का बनाए. सैम कर्रन और जितेश शर्मा ने इसके बाद रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी बनी. जितेश शर्मा ने 28 गेंदों पर 44 रन ठोक दिए. उनके बैट से तीन छक्‍के और इतने ही चौके आए.

पंजाब ने आखिरी तीन ओवरों में ठोके 53 रन

जितेश के आउट होने के बाद सैम कर्रन का साथ निभाने के लिए शाहरुख खान आए. छठे विकेट के लिए दोनों के बीच 73 रन की साझेदारी बनी. कर्रन ने 31 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए. शाहरुख ने 23 गेंदों पर 41 रन ठोक दिए. आखिरी तीन ओवरों में दोनों ने मिलकर 53 रन कूट दिए.

Tags: Indian premier league, IPL 2023, PBKS vs RR

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें