
CUET Exam 2023: एनटीए को शिक्षा मंत्रालय से सीयूईटी से जुड़े कुछ अहम निर्देश मिले हैं. CUET UG के लिए जम्मू कश्मीर, मणिपुर और झारखंड के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्रों में बदलाव करने सुविधा मिलेगी. जम्मू कश्मीर, मणिपुर और झारखंड जैसे राज्यों में अंडरग्रेजुएट प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के परीक्षा केंद्रों में बदलाव करने की सुविधा उम्मीदवारों को उपलब्ध कराई जाएगी. सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालयों, कार्यक्रम का हिस्सा लेने वाली सभी यूनिवर्सिटी, संस्थानों, संगठनों और स्वायत्त कॉलेजों में सीधे एडमिशन मिलेंगे.
परीक्षा केंद्र बदलने का ऑप्शन
यूजीसी अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने कहा, जिन्हें जम्मू-कश्मीर के बाहर परीक्षा केंद्र आवंटित किये गए हैं उनके लिए श्रीनगर में अस्थाई सीयूईटी केंद्र स्थापित करने पर विचार हो रहा है. मणिपुर में सीयूईटी 29 मई से आयोजित किया जाएग साथ ही परीक्षा केंद्र बदलने का ऑप्शन भी होगा.
इस बारे में छात्रों से उनकी पसंद के शहर के बारे में जानकारी के लिए फोन पर सम्पर्क किया गया.’ जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भी उम्मीदवारों को सीयूईटी परीक्षा चयनित राज्य के बाहर देनी होगी.
जम्मू-कश्मीर में सीयूईटी-यूजी अब 26 मई से होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संघ शासित प्रदेश के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सीयूईटी-यूजी की दूसरी बार हो रही परीक्षा देश में 21 मई से शुरू होगी.
जम्मू-कश्मीर में सीयूईटी-यूजी 2023 परीक्षा 26 मई, 2023 से
एनटीए ने कहा, अभ्यर्थियों की जरूरतों के प्रति संवेदनशीलता और जम्मू-कश्मीर के छात्रों को सुविधाएं देने के लक्ष्य से वह कश्मीर में अस्थाई केन्द्रों की स्थापना पर विचार कर रही है. इसके मद्देनजर, संघ शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सीयूईटी-यूजी 2023 परीक्षा 26 मई, 2023 से कराने का फैसला किया गया है.’एनटीए ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इस साल छात्रों की संख्या बहुत ज्यादा (87,309) है. एनटीए ने कहा, ‘यह तय किया गया है कि सीयूईटी-यूजी 2023 परीक्षा जो 21 से 25 मई तक होने वाली थी, उसे संघ शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में रद्द किया जाता है.
ये भी पढ़ें-
Top University of UP: BHU, AU समेत ये हैं यूपी के टॉप संस्थान, यहां CUET से कैसे मिलेगा एडमिशन ?
SSC CGL exam: एसएससी सीजीएल का एग्जाम कितनी बार दे सकते हैं?
.
Tags: CUET 2023
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 23:06 IST








