WTC Final: आईपीएल के टाइट शेड्यूल के बीच एक्‍शन प्‍लान तैयार, 3 बैच में ENG जाएगा भारत, प्रैक्टिस मैच भी होगा!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 खत्‍म होने को है. ऐसे में आगामी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर बीसीसीआई पहले ही ऐक्टिव हो गई है. इंग्‍लैंड के लंदन शहर में ओवल मैदान पर ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच के लिए बीसीसीआई ने एक्‍शन प्‍लान भी बना लिया है. तीन चरणों में टीम इंडिया इंग्‍लैंड का रुख करेगी. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण में टीम इंडिया के सदस्‍य 23 मई को इंग्‍लैंड जा रहे हैं. बताया गया कि इसके बाद आईपीएल प्‍लेऑफ खत्‍म होने के बाद दूसरे चरण में खिलाड़ी यूके निकलेंगे. 28 मई को आईपीएल का समापन होना है. इसके बाद 30 मई को अंतिम चरण में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी इंग्‍लैंड पहुंच जाएंगे.

भारतीय टीम के लिए यह दूसरा मौका है जब वो वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे हैं. दो साल पहले विराट कोहली की कप्‍तानी में टीम इंडिया को फाइनल में न्‍यूजीलैंड से शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी. ऐसे में इस बार टीम इंडिया नए कप्‍तान रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में पिछली हार से स‍बक सीखते हुए ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर टेस्‍ट क्रिकेट में वर्ल्‍ड चैंपियन बनना चाहेगी. सात जून से यह मैच खेला जाएगा. ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की कमान पैट कमिंस के कंधों पर है. इस वक्‍त डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल की तैयारी चेतेश्‍वर पुजारा और स्‍टीव स्मिथ इंग्‍लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए कर रहे हैं.

(प्रारंभिक कॉपी)

Tags: India vs Australia, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें