
अभिलाष मिश्रा/इंदौर . रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2 हजार के नोट वापस लेने का फैसला किया है. आरबीआई ने बैंकों से कहा कि वो अब लोगों को 2000 के नोट जारी नहीं किया जाए, ये नोट अब बाजार में सर्कुलेट नहीं होंगे. 2000 रुपए के नोट 30 सितंबर तक वैध रहेंगे. 30 सितंबर तक लोग अपने बैंक अकाउंट में बिना रोक-टोक जमा कर पाएंगे. 2000 रुपए के नोट एक्सचेंज के लिए एक बार में 20,000 रुपए की सीमा रहेगी.
2000 के नोट बदलने को अब 130 दिन बचे, यदि कोई व्यक्ति आरबीआई की तय सीमा के अनुसार रोज 2000 हजार के नोट बदलता है तो 30 सितंबर तक 130 दिनों में वह अधिकतम 26 लाख ही बदल पाएगा. आरबीआई ने कहा है कि अब 2,000 रुपये के बैंक नोट बंद हो गए हैं. लेकिन आपके पास हैं, तो बैंक में जाकर बदलवाना होगा.आप आसानी से बैंक में जाकर इन नोटों को बदलवा सकते हैं.
लोगों पर नहीं पड़ेगा असर
आरबीआई ने शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज में बताया कि दो हजार रुपये का नोट को सर्कुलेशन से वापस ले लिया गया है. 2,000 रुपये का यह नोट नवंबर 2016 में लाया गया था.इस पूरे संबंध में इंदौर के लोगों की भी अलग-अलग प्रतिक्रिया है. जहां इंदौर के ज्यादातर लोग यह कहते दिखे कि 2000 के नोट के बंद हो जाने से उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. इंदौर के निवासी गणेश सैनी ने बताया कि आजकल पेटीएम और ऑनलाइन पेमेंट का प्रचलन है ,ऐसे में कोई भी फर्क नहीं पड़ने वाला.
बैंकों में बढ़ेगी भीड़
इसके साथ इंदौर के लोग यह भी कहते दिखे कि आजकल 2000 के नोट देखने को कहां मिलते हैं. बहरहाल आरबीआई के इस निर्णय के बाद 2000 के नोट बदलने के लिए बड़ी संख्या में लोग अब बैंकों की ओर रुख करेंगे और अपने पास मौजूद 2000 के नोट को बैंकों में बदलेंगे. आप भी जल्द से जल्द बैंकों में जाकर अपने 2000 के नोट को बदल सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 21:55 IST








