Mahakumbh 2025 की महातैयारी…बनाए जाएंगे 30 पैंटून पुल, जानें 2019 में कितने बने थे?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित सिंह/प्रयागराज : प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया जा रहा है. इस क्रम में मेला प्राधिकरण ने कार्य करना शुरू कर दिया है. प्राधिकरण की ओर से पहले 25 पांटून पुलों का प्रस्ताव था. मगर, अब यह 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए इसे अब 30 पांटून पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है.

2019 के दिव्य कुंभ में गंगा पर 22 पांटून पुल बने थे श्रद्धालुओं की अधिक संख्या आने के संभावना को देखते हुए इस बार 30 पुल बनाने का निर्णय लिया गया है. इसमें लगभग चार हजार पीपे लगेंगे. लगभग डेढ़ हजार और पीपे बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है.

एक पीपे की कीमत छह लाख
एक पीपे की कीमत ₹6 लाख दस हजार के करीब है जिसे स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की लोहे की चादर से बनाया जाएगा. संगम से छतनाग और मवैया के बीच इस बार 4 पांटून ब्रिज बनाया जाएंगे , जबकि संगम से फाफामऊ के बीच 26 पांटून पुलों का निर्माण कराया जाएगा. महाकुंभ मेला क्षेत्र में जगत प्लेट की 400 किलोमीटर की स्थाई सड़के बनाने का प्रस्ताव है जिससे डेढ़ लाख नई चक्र प्लेटें सेल से खरीदी जाएंगी.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

महाकुंभ की तैयारी एक नजर में

– 6800 करोड़ रुपये कुंभ मेला बसाने में खर्च होंगे.
– 2019 में 4200 करोड़ रुपये खर्च हुए थे.
– इस बार 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, 2019 में 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे।
– महाकुभ का क्षेत्रफल 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा.
– पिछली बार की अपेक्षा 3700 हेक्टेयर भूमि पर महाकुंभ बसाने की तैयारी है.
– पिछली बार 3300 हेक्टेयर में महाकुंभ बसाया गया था.
– इस बार 30 पांटून पुल बनेंगे, जिनकी संख्या पिछली बार 22 थी.
– इस बार 20 की जगह 23 सेक्टर बनाए जाएंगे.
– इस बार 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे, जो पिछली बार 15 हजार थे.
– 4000 के बजाय इस बार 10,000 वालंटियर होंगे.
– 22 हजार सफाईकर्मियों की होगी तैनाती.

Tags: Allahabad news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें