पुलिस अधीक्षक महोदय कौशाम्बी द्वारा, शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा निरीक्षण किया गया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस अधीक्षक महोदय कौशाम्बी द्वारा, शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा निरीक्षण किया गया

कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक महोदय कौशाम्बी,  बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन कौशांबी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी, तदुपरान्त निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया तथा बेहतर टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की गई, साथ ही परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गयी। सभी जवानों से ऑप्टिकल्स (दीवार कूदना, मंकी रोप, रस्सा चढ़ना, फायर मैन लिफ्ट इत्यादि) का अभ्यास कराया गया तथा सभी जवानों से शस्त्राभ्यास भी कराया गया।
बाद परेड महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड स्थित गार्द की सलामी ली गयी तथा समस्त शाखाओं, पीआरवी वाहनों, डीसीआरबी कार्यालय, डायल-112 एवं एमटी शाखा तथा जिम का निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई हेतु कड़े निर्देश दिए गए साथ ही भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें