2,000 रुपये के नोट वाली खबर से हिल गए क्या? यहां जानिए अपने हर सवाल का जवाब, बिल्कुल आसान भाषा में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2 हजार रुपये को नोट्स को सर्कुलेशन से वापस लेने का फैसला किया है. हालांकि आरबीआई ने बताया है कि यह लीगल टेंडर (Legal Tender) बना रहेगा. आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर, 2023 तक 2000 रुपये के नोट लेकर बदलने के निर्देश दिए हैं. इस खबर के बाद शायद आप हिल गए होंगे. केंद्रीय बैंक के ऐलान के बाद यह सवाल अहम हो गया है कि फौरी तौर पर आपको क्या करना चाहिए.

सवाल- 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वापस क्यों लिए जा रहे हैं?
जवाब- आरबीआई एक्ट 1934 के सेक्शन 24 (1) के तहत नवंबर 2016 में करेंसी की जरूरत को पूरा करने लिए 2000 रुपये के नोट लाए गए थे. पुराने 500 और 1000 रुपये को नोटों के बंद होने के इन नोटो को लाया गया था. 2,000 रुपये को लाने का उद्देश्य दूसरे नोट पर्याप्त मात्रा में बाजार में आने के बाद खत्म हो गया था. 2018-19 में 2,000 रुपये के बैंकनोट्स की प्रिंटिंग बंद कर दी गई थीं. अब ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ के तहत आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का फैसला लिया है.

सवाल- क्लीन नोट पॉलिसी क्या है?
जवाब- यह पब्लिक को अच्छी क्वालिटी वाले बैंक नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आरबीआई द्वारा अपनाई गई पॉलिसी है.

सवाल- क्या 2,000 रुपये के नोटों की लीगल टेंडर स्थिति बनी हुई है?
जवाब- हां,  2,000 रुपये के बैंकनोट अपनी लीगल टेंडर स्थिति को बनाए रखेंगे. इसका मतलब है कि अगर आपके पास 2,000 रुपये का नोट है तो उसकी मान्यता बनी रहेगी.

सवाल- क्या सामान्य लेनदेन के लिए 2,000 रुपये के नोट का इस्तेमाल किया जा सकता है?
जवाब- हां, आप अपने लेनदेन के लिए 2000 रुपये के नोटों का उपयोग जारी रख सकते हैं और उन्हें भुगतान में प्राप्त भी कर सकते हैं. हालांकि, उन्हें 30 सितंबर, 2023 को या उससे पहले इन बैंक नोटों को जमा करने या बदलने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.

सवाल- अपने पास रखे 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के नोटों का क्या करे?
जवाब- आप अपने पास मौजूद 2,000 रुपये के नोटों को जमा करने या बदलने के लिए बैंक शाखाओं से संपर्क कर सकते हैं. खातों में जमा करने और 2,000 रुपये के नोटों को बदलने की सुविधा 30 सितंबर, 2023 तक सभी बैंकों में उपलब्ध होगी. एक्सचेंज की सुविधा 30 सितंबर, 2023 तक आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों (RO) में भी उपलब्ध होगी.

Tags: Business news, Business news in hindi, Currency, RBI, Reserve bank of india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें