शादी के 16वे दिन नवविवाहिता की कर दी हत्या, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान.. पढ़िए पूरी रिपोर्ट..

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतोष कुमार गुप्ता/ छपरा. छपरा से एक सनसनीखेज मामाला प्रकाश में पाया है. जहां हाथों की मेहंदी छूटी भी नहीं थी कि पति समेत ससुराल वालों ने दहेज के खातिर नवविवाहिता की हत्या कर दी. हत्या के इस मामले को छपरा जिला के पानापुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में अंजाम दिया गया है. नवविवाहिता की हत्या के बाद से आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं. बताया जा रहा है 50 हजार दहेज की बांकी रकम के लिए नवविवाहिता कागल की हत्या कर दी है. गांव वाले इस घटना की जानकारी काजल के परिजनों को दी. परिजन पृथ्वीपुर गांव पहुंचकर इसकी जानकारी पानापुर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

50 हजार के खातिर दहेज लोभी ससुराल वालों ने काजल की कर दी हत्या

बताया जा रहा है कि 3 मई को 23 वर्षीय काजल की शादी पानापुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी दीपक कुमार के साथ हुई थी. दहेज में 50 हजार बकाया था, जबकि काजल के परिजनों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार 3 लाख दिया था. दहेज की बांकी रकम के लिए ससुराल वाले काजल को प्रताड़ित कर रहे थे और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. काजल के परिजन दहेज के बांकी राशि देने में असमर्थ थे. इसके बाद ससुराल वालों में काजल की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी. काजल के शरीर पर कटे हुए जख्म के कई निशान हैं और गले पर भी जख्म है .जिसके बाद मायके वालों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद ससुराल वाले शव को छोड़कर फरार हो गए.

महिला की रहस्यमय तरीके से मौत की पुलिस को मिली थी सूचना

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि पृथ्वीपुर गांव में एक महिला की रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी है. इसके बाद दल-बल के साथ गांव पहुंचे तो देखा कि मृतका का शव पंखे से लटका हुआ था. वहीं उसके दोनों हाथ के नस कटे हुए थे. वहीं मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद मृतका के पिता मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थानांतर्गत सेमरा निजामत गांव निवासी महेश सिंह को सूचना दी गई एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मृतका के परिजनों द्वारा दिये जाने वाले आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 21:06 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें