कहां गुम है ये खूबसूरत एक्ट्रेस, कभी अरशद वारसी के साथ जुड़ा था नाम, शाहरुख और अजय देवगन संग भी कर चुकी काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो बड़े बडे़ सुपरस्टार्स संग पर्दे पर रोमांस करने के बाद भी करियर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनना तो दूर वह एक्टिंग को ही अलविदा कह गईं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं अंजलि जठर (Anjali Jathar) जिन्होंने फिल्म त्रिमूर्ति में शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर की थी. कहा ये भी जाता है कि अरशद वारसी संग उनकी सगाई भी हो गई थी. लेकिन आज वह एक्टिंग की दुनिया से दूर गुमनामी की जिदंगी जी रही हैं.

साल 1995 में सुभाष घई की मल्टीस्टारर फिल्म त्रिमूर्ति रिलीज हुई थी. इस फलि्म में शाहरुख खान, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आए थे. इसी फिल्म में शाहरुख के अपोजिट नजर आई थीं अंजलि जठर. 1994 से 1997 ते वह फिल्मी दुनिया में काफी एक्टिंव रहीं. अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने अजय देवगन, शाहरुख खान और सुनील शेट्टी जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया. सुनील शेट्टी के साथ इनका एक गाना तो काफी हिट हुआ था ‘क्या अदा क्या जलवे तेर पारो’ अंजली को उस दौर में लिरिल गर्ल के नाम से भी जाना जाता था.

आशा पारेख के वो खौफ के दिन, घर में खुद को कर लिया था बंद, नरक बन गई जिंदगी, हैरान करने वाली थी वजह

आमिर खान के साथ मिली थी पहचान
अंजली ने फिल्मों में आने से पहले कई एडस में भी काम किया था. उस दौर में लिरिल का एड काफी पॉपुलर हुआ था. लिरिल ही वो एड है, जिससे प्रीति जिंटा जैसी एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत की थी. अंजलि को भी‘लिरिल गर्ल’ के नाम से जाना जाता है. बॉलीवुड से ऑफर आने शुरू हो गए थे. विक्रम भी उस वक्त एक फिल्म बना रहे थे और उन्हें नए चेहरे की तलाश की तब ‘मदहोश’अंजलि जठर को कास्ट किया. हालांकि उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई. लेकिन अंजलि को इस फिल्म से पहचान मिल गई थी.

शाहरुख संग किया रोमांस
यूं तो अंजलि ने अपने करियर में सुनील शेट्टी के साथ ‘शस्त्र’, ‘विश्वासघात’ और ‘ढाल’ जैसी फिल्मों में काम किया. अजय देवगन के साथ भी वह एक फिल्म में नजर आईं, लेकिन बड़ी पहचान उन्हें सुभाष घई की फिल्म ‘त्रिमूति’में शाहरुख खान संग पर्दे पर रोमांस करने के बाद मिली थी. इसक बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया.लेकिन देखते ही देखते उन्हें काम मिलना बंद हो गया. अंजलि जठर ने कई साल पहले दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह अरशद वारसी के करीब थीं. उस दौर में उनका नाम अरशद वारसी संग भी जोड़ा गया था. बाद में वह एक्टिंग और फिल्में छोड़कर विदेश चली गईं और आखिरी बार वह 1998 में अपनी आखिरी फिल्म ‘खोटे सिक्के’ में नजर आई थीं.

बता दें कि अरशद वारसी संग तो उनके सगाई की खबरें भी सामने आई थीं. हालांकि अब अंजलि जठर एक्टिंग और फिल्में छोड़कर डांस सिखाती हैं. उनकी नॉर्थ केरोलिना में बॉलीवुड डांस अकेडमी’ है. अंजलि जठर ने कौशिक पॉल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है, उन्होंने पॉल कौशल से शादी कर ली और यूएस ही सेटेल हो गईं.

Tags: Bollywood actress, Entertainment news., Entertainment Special, Shah rukh khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें